back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nifty: निफ्टी में उछाल; इन सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी, जानें सेंसेक्स की भी चाल

Share Market Live, Nifty: सप्ताह के पहले बीएसई का सेंसेक्स 318.53 अंक उछाला है। यह 74,196 पर खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। नए हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में उछाल होने से घरेलू शेयर बाजार कुलांचे भर रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 318.53 अंकों या 0.43 फीसदी के इजाफे के साथ 74196 पर खुला है। एनएसई का निफ्टी 85.75 अंकों या 0.38 फीसदी की ऊंचाई के साथ 22561 के लेवल पर खुला है। आज आईटी, एफएमसीजी, बैंक, ऑटो, रियल्टी, हेल्थ केयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में तेजी है।

इन सेक्टर के शेयरों में गिरावट

वहीं, गिरावट वाले सेक्टर में फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक स्टॉक्स में जोरदार गिरावट बनी है। निफ्टी के 30 स्टॉक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 20 शेयरों में गिरावट है। कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, ब्रिटानिया, आयशर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी है। सबसे ज्यादा टाइटन का शेयर 4 फीसदी गिरा है।

निफ्टी के लिए आज की रणनीति

जानकार बताते हैं कि निफ्टी पर 22422-344 के लेवल्स बुल्स के लिए महत्वपूर्ण बेस है। 22422-22344 के लेवल बने रहने तक गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। अभी 22585-22629 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। यह लेवल पार हो गया तो 22686-22723 के लेवल संभव हैं। अगर, 22723 का लेवल पार हुआ तो 22788-22813 के लेवल संभव हैं। जानकार बताते हैं कि शुक्रवार की गिरावट के बाद या गिरावट में खरीदें या रेजिस्टेंस पार होने देने की रणनीति अपनानी चाहिए।

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल

प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 468.24 अंक उछालकर 74346 पर ट्रेड कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 116.85 अंक चढ़कर 22592 पर बना था।

सेंसेक्स के ये शेयर चढ़े

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में उछाल है। 10 शेयरों में गिरावट है। कोटक महिंद्रा बैंक 4.45 फीसदी की बढ़ोतरी पर है। ब्रिटानिया 2.84 फीसदी ऊपर गया है। टीसीएस, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर, सन फार्मा, एमएंडएम और आयशर मोटर्स के शेयरों में भी तेजी है।

सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में टाइटन सबसे आगे है। इसके शेयर में 4.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा कोल इंडिया, एसबीआई, बजाज ऑटो, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट बनी हुई है।

इंडिया VIX में तेजी

इंडिया वॉलिटेलिटी इंडेक्स में आज भारी तेजी दिख रही है। यह 11 फीसदी के इजाफे के साथ कारोबार कर रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच BSE...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...