back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Q4 Results: टाटा मोटर्स, SBI समेत 250 कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे, धन वर्षा पर लाखों लोगों की नजरें

Q4 Results this Week: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं। इस हफ्ते में भी ये सिलसिला चलेगा। 260 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।

नई दिल्ली, रफ़्तार। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी कर रहीं हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते 250 कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों में एलएंडटी, टाटा मोटर्स और एसबीआई समेत एक दर्जन दिग्गज कंपनियां भी शामिल हैं। इसकी वजह से इस हफ्ते इन कंपनियों के शेयर्स में काफी हलचल दिख सकती है।

आज ये कंपनियां जारी करेंगी तिमाही नतीजे

आज गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ल्यूपिन, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, मैरिको, इंडियन बैंक, ग्रिंडवेल नॉर्टन, रूट मोबाइल, डीसीएम श्रीराम, हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज, गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड, गुजरात हेवी केमिकल्स, अरविंद, प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस, चॉइस इंटरनेशनल, द बॉम्बे डाइंग कंपनी, मुथूट माइक्रोफिन, कारट्रेड टेक, अरविंद स्मार्टस्पेसेस, मोस्चिप टेक्नोलॉजीज, केमक्रक्स एंटरप्राइजेज आदि कंपनियां चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

कल इन कंपनियों के नतीजे जारी होंगे

कल यानी सात मई को जेएसडब्ल्यू एनर्जी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, एसआरएफ, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, यूनाइटेड ब्रुअरीज, पीबी फिनटेक, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, वोल्टास, डेल्टा कॉर्प, इंद्रप्रस्थ गैस,ज्यूपिटर वैगन्स आदि कंपनियां नतीजे जारी करेंगी। 08 मई को L&T,केनरा बैंक, टाटा पावर कंपनी, टीवीएस मोटर कंपनी, भारत फोर्ज, हीरो मोटोकॉर्प, पीरामल एंटरप्राइजेज, बीएसई लिमिटेड, गुजरात स्टेट पेट्रोनेट, कैपरी ग्लोबल कैपिटल आदि कंपनियां नतीजे जारी करेंगी।

09 मई को आएंगे इन कंपनियों के रिजल्ट

नौ मई को एसबीआई, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ओवरसीज बैंक, एबॉट इंडिया, एशियन पेंट्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, टिमकेन इंडिया, रिलैक्सो फुटवियर्स, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना, टीवीएस होल्डिंग्स, महानगर गैस, वर्धमान टेक्सटाइल्स, अल्काइल एमाइन्स केमिकल्स, क्वेस कॉर्प द्वारा अपने-अपने नतीजे जारी किए जाएंगे।

10 मई को बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, टाटा मोटर्स, एबीबी इंडिया, सिप्ला, थर्मैक्स, पॉलीकैब इंडिया, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, आरती इंडस्ट्रीज, कल्याण ज्वैलर्स इंडिया, चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी, पीरामल फार्मा, फाइन ऑर्गेनिक्स इंडस्ट्रीज अपने नतीजे जारी करेंगी।

पिछले एक हफ्ते में इनके नतीजे आए थे

पिछले एक हफ्ते में टाइटंस, बिड़ला कॉर्पोरेशन, आईडीबीआई बैंक समेत कई कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इसके साथ अपने निवेशकों को डिविडेंड्स की भी सौगात दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार की जोरदार शुरुआत, 200 अंक उछला Sensex; Nifty 25,500 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵