back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रोम पर साइटों को फॉलो करने के मद्देनजर गूगल में नए टूल की हो रही टेस्टिंग

सैन फ्रांसिस्को, 21 मई (आईएएनएस)। गूगल एंड्रॉयड पर अपने क्रोम ब्राउजर के लिए एक नए फीचर को टेस्ट कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने द्वारा पब्लिश किए गए नए कंटेंट की एक अपडेटेट लिस्ट बनाने के लिए साइट्स को फॉलो कर सकेंगे। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर आरएसएस (एक वेब फीड) पर आधारित होगा। यह वेब के मानकों पर आधारित है, जो पहले भी कई लोकप्रिय वेब एग्रीगेशन टूल्स के लिए कारगर रह चुका है। गूगल में वेब क्रिएटर रिलेशंस के प्रमुख पॉल बकोस ने अपने एक ट्वीट में कहा है, हमने इस पर गौर फरमाया है। ओपन वेब में वेब पर डिस्कवरी और वितरण की समस्याएं आ रही थीं और आरएसएस भी मुख्यधारा के उपभोक्ताओं के अनुकूल नहीं रहा है। आज हम आरएसएस द्वारा संचालित एक प्रयोगात्मक नए तरीके की घोषणा कर रहे हैं, जिसकी मदद से हम महज एक क्लिक के साथ क्रिएटर्स को फॉलो कर सकते हैं। यह टेस्टिंग छोटे पैमाने पर हो रही है। निम्नलिखित साइटें केवल क्रोम कैनरी के कुछ अमेरिकी उपयोगकतार्ओं के लिए एक विकल्प के तौर पर उपलब्ध होंगी। यूजर्स ब्राउजर मेन्यू से साइटों का अनुसरण करने में सक्षम होंगे और अपडेट एक कार्ड-बेस्ट फीड में जमा किए जाएंगे, जिसे नया टैब खोलने पर यूजर्स देख पाएंगे। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...