back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: आवासीय ईवी चार्जिग हैंडबुक की शुरूआत, निवासियों को मिलेगा यह फाएदा

नई दिल्ली, 28 फरवरी, (आईएएनएस)। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने सोमवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, वसंत कुंज में आवासीय ईवी चाजिर्ंग गाइडबुक लॉन्च किया। इस गाइडबुक को डीडीसी और वल्र्ड रिसोर्स इंस्टिट्यूट (डब्ल्यूआरआई, इंडिया) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। गाइडबुक में दिल्लीवासियों के लिए आवासीय परिसर में ईवी चाजिर्ंग स्टेशन स्थापित करने से सम्बंधित सभी दिशानिर्देश मौजूद है। गाइडबुक के जरिए आरडब्ल्यूए या आवासीय परिसरों की ईवी चाजिर्ंग स्टेशन से सम्बंधित सभी चिंताओं एवं प्रश्नों को शामिल करने की कोशिश की गई है और इसमें ईवी चार्जर्स का सही विकल्प, पावर लोड प्रबंधन इत्यादि सहित सभी आवश्यक जानकारियां मौजूद हैं। आरडब्ल्यूए के परिसर के भीतर 2 ईवी चाजिर्ंग स्टेशनों को शुरू किया गया, चाजिर्ंग स्टेशन 30 हजार चाजिर्ंग पॉइंट्स का हिस्सा हैं, जो इस पहल के तहत उपलब्ध सब्सिडी के 6 हजार रुपये से लाभान्वित होंगे। स्विच दिल्ली अभियान के तहत, सरकार ने नागरिकों के लिए ईवी चाजिर्ंग पॉइंट की स्थापना के लिए आवेदन करने और बिना किसी परेशानी के अपने घरों में आराम से सब्सिडी प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो सुविधा विकसित की है। सब्सिडी के साथ, कोई भी व्यक्ति 3.3 केवी एलईवीएसी चार्जर 2500 में खरीद सकता है जो कि मौजूदा बाजार मूल्य 8500 रुपए से काफी कम है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि, सरकार दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने अगस्त 2020 में एक व्यापक ईवी नीति का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य 2024 तक शहर में ईवी अपनाने का लक्ष्य हासिल करना था। नीति के माध्यम से, हमने सुनिश्चित किया है कि हम न केवल मांग पक्ष प्रोत्साहन के माध्यम से ईवी की खरीद को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि आपूर्ति पक्ष को भी बढ़ावा देंगे। सरकार ने ईवी कनेक्शनों के लिए प्रति यूनिट 4.5 रुपये की बिजली दर अनिवार्य कर दी है, जो भारत में सबसे कम है। इस पहल के तहत, तीनों डिस्कॉम को पहले ही 100 से अधिक अनुरोध प्राप्त हो चुके हैं और 19 ईवी चाजिर्ंग पॉइंट्स की स्थापना पहले ही पूरी हो चुकी है, जिसमें निजी और अर्ध-सार्वजनिक दोनों प्रकार के उपयोग शामिल हैं। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵