back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारी-भरकम रसोई गैस सिलेंडर से छुटकारा दिलाएगा नया कंपोजिट सिलिंडर

लखनऊ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारी-भरकम रसोई गैस सिलेंडर की मुसीबत वाले दिन अब लदने वाले हैं। इंडियन ऑयल ने अब नया रसोई गैस सिलिंडर पेश किया है जो इस समय के स्टील बॉडी वाले रसोई गैस सिलिंडर से न केवल 50 फीसदी हल्का और जंगरोधी है, बल्कि पारदर्शी होने के चलते बाहर से सिलिंडर में बची गैस भी देखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑयल के इस नए युग के पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर का लोकार्पण किया। इंडियन ऑयल को इस पहल के लिए को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा, इस नवीनतम नए युग के कंपोजिट सिलिंडर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि फाइबर से बना होने के कारण यह स्टील सिलिंडर की तुलना में करीब 50 फीसदी हल्का, सुविधाजनक एवं जंगरोधक है। पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता एलपीजी की मात्रा देखकर समय से रीफिल ऑर्डर भी कर सकेंगे। इसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किग्रा का कंपोजिट सिलिंडर मुख्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इंडेन कंपोजिट सिलेंडर, इंडियन ऑयल की एक नवीनतम एलपीजी पेशकश है, जोकि एक ब्लो-मोल्डेड इनर लाइनर से बनी एक तीन-परत निर्माण है, जो पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से ढका होता है और एक एचडीपीई बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में यह पारदर्शी फाइबर युक्त सिलेंडर उपलब्ध हो गया है। यह आकर्षक फाइबर सिलेंडर ग्रहकों के घरों की शोभा भी बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि कंपोजिट सिलिंडर के 5 व 10 किग्रा के वेरिएंट क्रमश: 2150 और 3350 की सिक्योरिटी देकर प्राप्त किए जा सकेंगे। डॉ. उत्तीय ने सीएम को लखनऊ, वाराणसी एवं कानपुर बॉटलिंग प्लांट में कंपोजिट सिलिंडर की उत्पादन क्षमता सहित अन्य तकनीकी जानकारियां भी दीं। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories