back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैन कार्ड को लेकर कभी न करें ये भूल, अगर कर बैठे ये गलती तो तुरंत सुधार ले, जानिए कैसे सुधारें

पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो आर्थिक लेनदेने मे सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आपका पैन कार्ड भी किसी वजह से इनएक्टिव हो गया है तो तुंरत इन स्टेप्स को फॉलो करें।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैन कार्ड एक ऐसा डाक्यूमेंट है जो सबसे ज्यादा अहम है। कई ऐसे काम है जो पैन कार्ड के न होने के रुक सकते हैं। पैन कार्ड एक ऐसा परमार्नेंट अकाउंट नंबर है जिसका पूरा लेखा जोखा इनकम टेक्स विभाग के पास रहता है। हालांकि कई लोंगो के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या इसे दोबारा बनवाया जा सकता है या नहीं। परमानेंट अकाउंट एक बार में सिर्फ एक बार ही जारी किया जाता है हालांकि आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं कि क्या आपका पुराना कार्ड काम कर रहा है या नहीं।

इन स्टेप्स को फॉलो करके चेक करें कि पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं

  • सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पोर्टल लिंक https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं

  • बाईं तरफ Quick Links सेक्शन में जाकर नीचे Verify PAN Status पर क्लिक करें

  • यहां नए पेज पर आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और पैन के साथ रजिस्टर्ड अपना मोबाइल नंबर डालें और नीचे Continue पर क्लिक करें

  • क्लिक करने पर आपके मोबाइल फोन पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, उसे नए पेज पर दिए बॉक्स में डालें और Validate पर क्लिक करें

  • ऐसा करते ही हरे टिक के साथ एक मैसेज आपके सामने आएगा जिसमें लिखा होगा- PAN is Active and details are as per PAN

पैन कार्ड का स्टेटस इनएक्टिव दिखाए तो तुंरत ये कदम उठाएं

अगर स्टेटस चेक करन के बाद आपको अपना पैन कार्ड इनएक्टिव दिखाता है तो घबराएं नहीं बल्कि आपको अपने पैन कार्ड को एक्टिवेट करने कि लिए एक एप्लीकेशन लिखकर इनकम टैक्स दफ्तर के मूल्यांकन अधिकारी को भेजना होगा। इसके साथ आपको वो सभी दस्तावेज भी भेजने होंगे जो विभाग द्वारा मांगे गए हैं। मूल्यांकन अधिकारी द्वारा आपकी एप्लीकेशन को जांचा जाएगा, अगर आपकी एप्लीकेशन में सब कुछ सही पाया गया तो इनकम टैक्स विभाग आपके पैन कार्ड को एक महीन के अंदर अंदर एक्टिवेट कर देगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...