back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मस्क 8 मई को माइली साइरस के साथ सैटरडे नाइट लाइव की मेजबानी करेंगे

सैन फ्रांसिस्को, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 8 मई को सैटरडे नाइट लाइव की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। मस्क के साथ लाइव नाइट में म्यूजिकल गेस्ट अमेरिकी सिंगर और राइटर माइली साइरस होंगी। मस्क टेलीविजन चैनल एनबीसी पर लेट नाइट कॉमेडी शो की 90 मिनट तक मेजबानी करेंगे। मस्क ने रविवार को एक ट्वीट शेयर कर कहा, 8 मई को एसएनएल की मेजबानी कर रहा हूं। आइए देखते हैं कि लाइव सैटरडे नाइट वाकई में कितनी लाइव होती है। एसएनएल ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट के सहारे इस बात की भी जानकारी दी कि मस्क, साइरस के साथ शो की मेजबानी करेंगे। वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयार्क येंकीज के मालिक जॉर्ज स्टीनब्रेनर ने 1990 में एसएनएल की मेजबानी की थी। इसके बाद 1983 में एनबीसी के प्रोग्रामिंग हेड ब्रैंडन टार्टिकॉफ ने इस शो का मोर्चा संभाला क्योंकि नेटवर्क ने उनके नेतृत्व में कामयाबी की अपनी दौड़ शुरू की थी। मस्क इससे पहले नेशनल टीवी पर अपनी एक विवादास्पद उपस्थिति दर्ज चुके हैं, जहां उन्होंने जोई रोगन के पॉडकास्ट पर धूम्रपान किया था। मस्क ने आयरन मैन 2 में कैमियो भी किया था और द मस्क हू फेल टू अर्थ शीर्षक से द सिम्पसंस के एक एपिसोड में खुद का रोल भी प्ले किया था। वह द बिग बैंग थ्योरी और इसके स्पिनऑफ यंग शेल्डन जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। –आईएएनएस एमएसबी/एएसएन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵