back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना किसी सीमा के ट्विटर रणनीति में जुड़े रह सकते हैं मस्क

सैन फ्रांसिस्को, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। टेक अरबपति एलन मस्क ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वह अभी भी कई तरह की चर्चाओं के लिए सोशल मीडिया कंपनी के प्रबंधन के साथ जुड़ सकते हैं। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ एक संशोधित नियामक फाइलिंग ने इसकी जानकारी दी है। टेस्लाराती के अनुसार, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ बिना किसी सीमा के ऐसा करने में सक्षम होंगे। ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक के रूप में उनकी भूमिका पर मस्क का अपडेट शेड्यूल 13डी फाइलिंग में संशोधन में परिलक्षित हुआ, जो सोमवार, 11 अप्रैल, 2022 को किया गया था। दस्तावेज में उल्लिखित लेन-देन के उद्देश्य के अनुसार, मस्क अतिरिक्त ट्विटर शेयरों का अधिग्रहण और बिक्री कर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ट्विटर के निदेशक मंडल में एक सीट होने से कंपनी में मस्क की हिस्सेदारी 14.9 प्रतिशत तक सीमित हो जाती। रिपोर्ट में कहा गया है कि लेकिन मस्क ने नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया, अब वह ट्विटर का अधिक अधिग्रहण कर सकते हैं। संशोधित फाइलिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि मस्क ट्विटर के प्रबंधन और निदेशक मंडल के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इन विषयों में ट्विटर के उत्पाद और सेवाएं, भविष्य में संभावित विलय और शासन संबंधी मुद्दे शामिल हैं। संशोधित फाइलिंग में आगे बताया गया है कि मस्क सोशल मीडिया पर ट्विटर के बारे में अपनी राय व्यक्त करने या प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ बात करने के लिए स्वतंत्र होंगे। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...