नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । इंडस्ट्रीज के मुखिया और एशिया के सबसे अमीर शख्स कहे जाने वाले मुकेश अंबानी ने बिजनेस सेक्टर में जबरदस्त सफलता हासिल की। लेकिन यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि उन्होंने अपनी कंपनियों को सफलता के मुकाम पर कर्ज लेकर ही पहुंचाया, हालांकि यह अलग बात है कि बीते समय में उन्होंने अपने पुराने सभी कर्जों को निपटा दिया, पर फिर भी समय के साथ नए नए प्रयोग करने के लिए वे अभी भी जरूरत पड़ने पर बैंक कर्ज लेने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं। दूसरी ओर बैंकों को भी उन्हें कर्ज देना बहुत लाभदायक साबित होता है, क्योंकि उनकी कंपनियां मोटा ब्याज उन्हें देती हैं।
कर्ज का बोझ कम करने के लिए नए कर्ज की जरुरत
मिली जानकारी के मुताबिक अंबानी आने वाले समय में बड़ी रकम कर्ज के रूप में लेने वाले हैं और बताया जा रहा है कि उन्हें करीब तीन अरब डॉलर के कर्ज की जरूरत है। उन्होंने इस संबंध में अधिकांश बैंकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और यह बात सामने आई है कि रिलायंस को अपने कर्ज का बोझ कम करने के लिए नया कर्ज लेना होगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए साल 2025 में मुकेश अंबानी अपने ऊपर कर्ज का बोझ कम करने के लिए अहम कदम उठाने की तैयारी में हैं और कहा जा रहा है कि वह पुराना कर्ज चुकाने के लिए नए कर्ज लेने का रास्ता अपनाएंगे। कई ऋण 2025 में समाप्त हो रहे हैं, इसलिए कहा जाता है कि रिलायंस इन ऋणों को चुकाने का प्रयास कर रहा है।
अंबानी पर कर्ज का पहाड़
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस एक बड़ी डील करने जा रही है क्योंकि इन सभी कर्जों को चुकाने के लिए 25500 करोड़ रुपये की उसे जरूरत है। फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज उक्त लोन के लिए मुख्य रूप से छह महत्वपूर्ण बैंकों से संपर्क कर रही है। फिलहाल रिलायंस ग्रुप पर 2.9 अरब डॉलर का कर्ज है और 2023 में कंपनी ने आठ अरब डॉलर का कर्ज लिया था। Reliance Jio और अन्य संबद्ध कंपनियों के लिए इस ऋण के लिए लगभग 55 बैंकों से वित्तीय सहायता प्राप्त की गई थी। एक तरफ जहां अंबानी पर कर्ज का पहाड़ है, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसके बावजूद बीते छह महीने थोड़े तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
इस बीच कंपनी के शेयर में भी 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी, फिर भी कंपनी की ओवरआस फाइनेंशियस कंडीशन खराब नहीं हुई है और इसके कारण यह स्पष्ट है कि निवेशकों को इस ब्रांड में विश्वसनीयता दिखाई देती है।





