back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एमएसएन लैब्स ने दवा लॉन्च करने को लिली के साथ किया करार

हैदराबाद, 13 मई (आईएएनएस)। एमएसएन लैब्स ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने भारत में कोविड के लिए बारीसिटीनिब दवा के निर्माण और विपणन के लिए अमेरिका की कंपनी एली लिली के साथ रॉयल्टी मुक्त, गैर-विशिष्ट, स्वैच्छिक लाइसेंस समझौता किया है। बारीसिटीनिब दवा को केंद्रीय ड्रग्स मानक नियंत्रण संगठन द्वारा भारत में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी गई है। इसका आपातकालीन उपयोग रेमडेसिविर के साथ संदिग्ध मरीजों या अस्पताल में भर्ती उन वयस्क कोविड-19 मरीजों के लिए किया जाएगा, जिन्हें पूरक ऑक्सीजन, यांत्रिक वेंटिलेशन या एक्स्ट्राकोर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) की जरूरत पड़ती है। एमएसएन ग्रुप के सीएमडी डॉ. एमएसएन रेड्डी ने कहा, एली लिली एंड कंपनी के साथ यह करार कोविड -19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक मील का पत्थर है। एमएसएन बारीडोज ब्रांड नाम से 2 एमजी और 4 एमजी ताकत वाले इस उत्पाद का निर्माण शुरू करेगा। एमएसएन ने अपने यहां के आरएंडडी और विनिर्माण इकाइयों में सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयव और बारीसिटीनिब के निर्माण की तकनीक विकसित की है। एमएसएन कोविड उपचार रेंज के हिस्से के रूप में, पहले ही 200, 400 और 800 एमजी ताकत में फैविलो (फैविपाइरैविर) और 75 एमजी ताकत वाला ओसेलो (ओसेल्टैमिविर) कैप्सूल लॉन्च कर चुकी है। –आईएएनएस एसजीके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Ozempic इंडिया में लॉन्च, ब्लड शुगर कंट्रोल से लेकर वजन घटाने तक एक ही इंजेक्शन करेगा कमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में टाइप 2 डायबिटीज के लाखों मरीजों के लिए एक बड़ी खबर है। डेनमार्क की फार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵