back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Morgan Stanley: भारत साल दर साल विकास की पटरी पर तेजी से रहा है दौड़

पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत एक दशक से भी कम समय में बदल गया है। आज विश्व व्यवस्था में एक स्थान हासिल करने की ओर अग्रसर है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक दशक से भी कम समय में भारत बदल गया है। आज भारत विश्व व्यवस्था में एक बेहतर मुकाम हासिल करने की राह पर चल पड़ा है। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली रिसर्च की रिपोर्ट में यह दावा किया है।

भारत साल दर साल हुआ मजबूत

मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत एशियाई और वैश्विक विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत एक दशक से भी कम समय में मजबूत हुआ है। यह भारत 2013 से अलग है। जिसने दस साल की छोटी सी अवधि में विश्व व्यवस्था में एक खास जगह बनाई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली है तेजी

ब्रोकरेज फर्म ने 10 बड़े बदलावों की पहचान की है जो 2014 में प्रधान मंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कॉर्पोरेट कर की दर को अन्य देशों के स्तर पर लाया गया है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह लगातार बढ़ रहा है। वहीं सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में डिजिटल लेनदेन की हिस्सेदारी बढ़ रही है, जो एक संगठित अर्थव्यवस्था का संकेत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵