back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव, जानें पूरा ब्यौरा

New Delhi: ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले कारोबारी दिन मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए।

नई दिल्ली, (हि.स.)। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले कारोबारी दिन मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता नजर आया। एशियाई बाजारों पर आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना काफी कम है

न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के प्रेसिडेंट जॉन विलियम्स के नकारात्मक बयान का पिछले कारोबारी दिन वॉल स्ट्रीट के कारोबार पर काफी असर पड़ा। जॉन विलियम्स ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना काफी कम है, क्योंकि महंगाई दर अभी भी लक्ष्य से ज्यादा है। इसके पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से इस बात के संकेत दिए गए थे कि आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है।

जॉन विलियम्स के इस बयान के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में आ गए

जॉन विलियम्स के इस बयान के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में आ गए। दबाव के माहौल के बीच एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.18 प्रतिशत टूट कर 4,711.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,805.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 37,347.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

डीएएक्स इंडेक्स बिना किसी उतार-चढ़ाव के 16,751.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करने के बाद बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,576.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,596.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डीएएक्स इंडेक्स बिना किसी उतार-चढ़ाव के 16,751.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है

एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 2 के सूचकांक मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 7 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,499.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत चढ़ कर 2,569.29 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

जानें कौनसा इंडेक्स कितना बढ़ा और कितना घटा

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 268.34 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,702.21 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,103.71 अंक तक लुढ़क गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 164.71 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूट कर 16,627.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 17,623.69 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,386.28 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,171.43 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत टूट कर 2,938.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵