नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सरकार द्वारा GST सुधारों का ऐलान उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। मदर डेयरी ने दूध, पनीर, मक्खन, घी और आइसक्रीम समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतें घटा दी हैं। 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट लागू होंगे, लेकिन कंपनी ने पहले ही अपने ग्राहकों को यह तोहफा दे दिया है।
दूध हुआ 2 रुपये लीटर सस्ता
मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध का दाम 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है। 450ml पैक अब 33 रुपये की जगह 32 रुपये का मिलेगा। फ्लेवर्ड मिल्कशेक 180ml की कीमत 30 रुपये से घटकर 28 रुपये कर दी गई है।
e7bcd807029ec26f388fb82c06dfcbe4-list in 2.1.png
पनीर और मलाई पनीर के दाम भी घटे
200 ग्राम पनीर पैक अब 95 की जगह 92 रुपये का मिलेगा। 400 ग्राम पनीर 180 की जगह 174 रुपये का और 200 ग्राम मलाई पनीर 100 रुपये से घटकर 97 रुपये कर दिया गया है।
5784bfcfd15e39d4d6a9312db514eb38-list 1one.png
घी और मक्खन पर भी राहत
500 ग्राम मक्खन 305 रुपये से घटकर 285 रुपये का और 100 ग्राम मक्खन की टिक्की 62 की जगह 58 रुपये की मिलेगी, 1 लीटर घी (कार्टन पैक) 675 रुपये से घटकर 645 रुपये का और 500ml घी पैक 345 रुपये से घटकर 330 रुपये कर दिया गया है,1 लीटर टिन पैक घी 750 रुपये से घटकर 720 रुपये का मिलेगा।
Ice Cream भी हो गई सस्ती
45 ग्राम आइसकैंडी, 50 ml वनीला कप और 30 एमएल चोकोबार अब 10 की जगह 9 रुपये में 100 ml चोको वनीला कोन 30 से घटकर 25 रुपये का मिलेगा 100 एमएल बटरस्कॉच कोन 35 से घटकर 30 रुपये का मिलेगा।
81c82295f1e3976b41facf96b5f08bbb-list 3.3.png
अचार, जैम और फ्रोजन मटर की नई कीमतें
1 किलो सफल फ्रोजन मटर अब 230 की जगह 215 रुपये में 400 ग्राम फ्रोजन मटर 100 रुपये की जगह 95 रुपये का 400 ग्राम अचार पैक 130 रुपये से घटकर 120 रुपये का मिलेगा, टमाटर प्यूरी 200 ग्राम 27 से घटकर 25 रुपये की और नारियल पानी 200ml 55 से घटकर 50 रुपये का है मिक्स्ड फूड जैम 500 ग्राम 180 की जगह 165 रुपये का मिलेगा। सरकार ने जीएसटी सुधारों के तहत टैक्स स्लैब को घटाकर सिर्फ 2 कर दिया है अब केवल 5% और 18% स्लैब रहेंगे। दूध (यूएचटी टेट्रा पैक) और पनीर पर पहले लगने वाला 5% टैक्स अब शून्य कर दिया गया है। घी, मक्खन, चीज और मिल्कशेक को 12% से घटाकर 5% पर लाया गया है। आइसक्रीम को 18% से हटाकर 5% स्लैब में डाला गया है। फ्रोजन स्नैक्स, जैम, अचार, नारियल पानी और टमाटर प्यूरी को भी 12% से घटाकर 5% स्लैब में शामिल किया गया है। इसका सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा और रोजमर्रा के खाने-पीने के सामान अब पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे।




