back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Meesho IPO: ₹111 का शेयर 162 पर लिस्ट… इस IPO में पैसे लगाने वालों की मौज, एक झटके में हुई तगड़ी कमाई

Meesho IPO ने धमाकेदार लिस्टिंग की। ₹111 के शेयर ने NSE पर ₹162.50 तक पहुंचकर निवेशकों को पहले ही दिन 46% का मुनाफा दिया। जिससे निवेशकों को भारी लाभ मिला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार में बुधवार को बंपर लिस्टिंग का सिलसिला जारी रहा और ई-कॉमर्स दिग्गज मीशो लिमिटेड (Meesho Limited) ने धमाकेदार आगाज किया है। जिस तरह की उम्मीदें ग्रे-मार्केट में लगाई जा रही थीं, लिस्टिंग ने उन सभी अनुमानों को पार करते हुए निवेशकों को पहले ही दिन 46 फीसदी से ज्यादा का प्रीमियम दिया है। इस शानदार डेब्यू के साथ ही मीशो के IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों की मानो लॉटरी लग गई है।

अपर प्राइस बैंड से 46% ऊपर हुआ डेब्यू

बेंगलुरु स्थित इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के शेयर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर ही उम्मीद से कहीं बेहतर एंट्री ली है। एनएसई पर शानदार लिस्टिंग मीशो का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ₹162.50 के भाव पर लिस्ट हुआ, जो कि इसके अपर प्राइस बैंड ₹111 की तुलना में 46.40% अधिक है।

बीएसई पर धमाकेदार एंट्री, वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर ₹161.20 पर लिस्ट हुआ, जो कि 45.23% का शानदार प्रीमियम दर्शाता है।

मीशो का यह इश्यू 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 5 दिसंबर को बंद हुआ था। निवेशकों ने इसे जबरदस्त प्रतिसाद दिया था, जिसके बाद ऐसी दमदार लिस्टिंग की उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी।

मीशो की लिस्टिंग ने निवेशकों के लिए पहले ही दिन शानदार मुनाफा पेश किया है। इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के IPO का अपर प्राइस बैंड ₹111 था और रिटेल लॉट साइज 135 शेयर का था। यानी, न्यूनतम निवेश एक लॉट के लिए ₹14,985 था। लिस्टिंग के दिन ही शेयर NSE पर ₹162.50 के भाव पर लिस्ट हुए, जिससे लिस्टिंग पर प्रत्येक लॉट की वैल्यू बढ़कर ₹21,937.50 हो गई।

इस गणना के मुताबिक, हर लॉट पर निवेशकों का सीधे मुनाफा ₹6,952.50 हुआ। यानि, जिसने भी मीशो का एक लॉट खरीदा, उसकी निवेश राशि लिस्ट होते ही लगभग ₹21,937 तक पहुँच गई। इस तरह छोटे निवेशकों से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी को पहले ही दिन बंपर लाभ मिला, और मीशो IPO ने अपने दमदार लिस्टिंग डेब्यू के साथ निवेशकों की उम्मीदों पर पूरा खरा उतरा।

मीशो की लिस्टिंग में उच्च नेटवर्थ वाले निवेशकों (HNI) को भी भारी फायदा हुआ। जिन्होंने अधिकतम बोली लगाई, उनके पास 14 लॉट यानी 1,890 शेयर थे। इस निवेश पर कुल राशि ₹2,09,790 थी, जो लिस्टिंग के दिन बढ़कर ₹3,07,125 तक पहुँच गई, यानी करीब ₹97,335 का मुनाफा हासिल हुआ। इस तरह बड़े निवेशकों को भी इस IPO ने शानदार रिटर्न दिया।

मीशो के IPO को निवेशकों का अभूतपूर्व समर्थन मिला और यह इश्यू कुल 79.03 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल 62.75 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और बोलियों की कुल राशि ₹2,43,830 करोड़ से अधिक रही। सब्सक्रिप्शन की विभिन्न श्रेणियों में QIB (योग्य संस्थागत खरीदार) 120.18 गुना, NII (गैर-संस्थागत निवेशक) 38.16 गुना और रिटेल निवेशक 19.08 गुना सब्सक्राइब हुए।

इस दमदार लिस्टिंग और भारी सब्सक्रिप्शन से यह स्पष्ट है कि बाजार ने मीशो के व्यापार मॉडल और भविष्य की संभावनाओं पर पूरा भरोसा जताया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार और IPO में निवेश हमेशा जोखिम के साथ होता है, इसलिए किसी भी निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की सलाह लेना आवश्यक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...