back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी तेजी

बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज अडाणी समूह के सभी 10 शेयरों में तेजी दिख रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 260.65 अंक यानी 0.44 फीसदी उछलकर 60,107.16 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 79.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 17,703.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अडाणी समूह के सभी 10 शेयरों में तेजी दिख रही

बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज अडाणी समूह के सभी 10 शेयरों में तेजी दिख रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 1.08 फीसदी की बढ़त है, जबकि अडाणी ट्रांसमिशन, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।

हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ

वहीं, ग्लोबल बाजार से भी अच्छे संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजार में मजबूती के साथ कामकाज हो रहा है। उल्लेखनीय है कि हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 13.54 अंक यानी 0.023 फीसदी की बढ़त के साथ 59,846.51 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 24.90 अंक यानी 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 17,624.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵