back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रेलयात्री ध्‍यान दें! अगस्त में इस रूट पर कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक कर लें लिस्ट

अगर आप आने वाले दिनों ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। क्‍योंकि रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप अगस्त महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण रूट पर कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, ट्रैक रखरखाव, तकनीकी कार्य और प्रशासनिक जरूरतों के चलते ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोका गया है। 

दरअसल, देशभर में रेलवे नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है, लेकिन मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन कार्यों की वजह से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त माह के दौरान रद्द की गई इन ट्रेनों का असर हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना न भूलें, ताकि अंतिम समय पर किसी तरह की परेशानी न हो।

इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, रांची के यात्रियों को हो सकती है परेशानी

रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में ट्रैक मरम्मत और अपग्रेडेशन का कार्य लगातार जारी रहता है, जिसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन और टाइम टेबल पर पड़ता है। ताजा अपडेट के मुताबिक, चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक और तकनीकी सुधार के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया गया है। इसका सबसे ज्यादा असर रांची रूट से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है, जबकि कई ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल कर दी गई हैं। यदि आप भी इस रूट पर यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ये ट्रेनें की गई रद्द

ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट, सफर से पहले जरूर पढ़ें यह जानकारी

रेलवे ने ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट) करने का निर्णय लिया है। विशेष रूप से गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस और संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

ट्रेन संख्या 15028 – गोरखपुर से संबलपुर एक्सप्रेस

इस ट्रेन को 23 अगस्त, 25 अगस्त, 27 अगस्त, 29 अगस्त और 31 अगस्त 2025 तक हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।

ट्रेन संख्या 15027 – संबलपुर से गोरखपुर एक्सप्रेस

इस ट्रेन को 24 अगस्त, 26 अगस्त, 28 अगस्त, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025 तक हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...