नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर में सुख समृद्धि पाने के लिए हर व्यक्ति कई प्रकार के प्रयास करते हैं। चाहते हैं कि उनके घर में तरक्की हो और चारों तरफ से माता लक्ष्मी की कृपा उनके घर में बनी रहे। लेकिन कभी-कभी ऐसा नहीं हो पता है। क्योंकि आपके घर में वास्तु दोष इतना ज्यादा लगा होता है जो आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ता रहता है। इसके कारण आपके घर में सकारात्मक का संचार नहीं हो पता है और चारों तरफ से आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसे ठीक करने के लिए नीचे कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें आपको जरूर करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के उपाय
वास्तु शास्त्र में सबसे पहले आपके घर से जुड़ा हुआ उपाय ही बताया गया है आपको सुबह शाम हमेशा घर में झाड़ू लगाना चाहिए घर को साफ सुथरा रखना चाहिए कई लोग ऐसे हैं जो घर में झाड़ू ही नहीं लगते हैं। जिसके कारण के घर में आर्थिक तंगी बन जाती है लगातार घर में क्लेश लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं। इसके साथ ही झाड़ू लगाने का भी नियम है आपको सूरज ढलने के बाद झाड़ू को नहीं लगना चाहिए झाड़ू को लक्ष्मी माता का दर्जा माना जाता है दिवाली के दिन उनकी पूजा होती है इसलिए कभी भी झाड़ू को पर से ना लगे दिन उन्हें अच्छे स्थान पर रखें इधर-उधर न फेंके।
वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि अगर आपके घर में नकारात्मकता बहुत ज्यादा हो गई है उसे ठीक करने के लिए आपके घर में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करें। सुबह शाम कपूर और धूप जलाकर पूरे घर में दिखाएं इससे आपके घर में शुद्धता आती है और देवी देवताओं की भी कृपा होती है मुख्य द्वार में आपको कभी भी अंधेरा नहीं करना चाहिए मुख्य द्वार के आसपास रंगोली बनाएं दिया जलाएं ताकि देवी देवता का आपके घर में आगमन हो सके।
हम अपने घर में कई सारी चीज इधर-उधर फेंक देते हैं। जिसके कारण वास्तु दोष बहुत ज्यादा बिगड़ जाता है और आपके घर में आ रही खुशियां भी रुक जाती है और चारों तरफ से नकारात्मकता छा जाती है जो आपके घर में बरकत को रोक देती है। इसे ठीक करने के लिए आपको अपने घर में सारे सामान को उसके स्थान पर ही रखना चाहिए इसके अलावा अगर कोई एक्स्ट्रा समान है जो खराब हो चुका है तो उसे अपने घर से जल्द से जल्द निकाल देना चाहिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की।




