back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! रांची रूट की कई ट्रेनें अगले दो महीनों तक रहेंगी रद्द, देखें पूरी सूची

रेलवे ने आगामी दो महीनों के लिए रांची होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर यात्रा से पहले कैंसिल ट्रेनों की सूची देंखे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप आने वाले दिनों में रांची से रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते रांची से चलने वाली कई ट्रेनों को आगामी दो महीनों के लिए रद्द कर दिया है। रेल प्रशासन ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है, जिसका असर दर्जनों ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन कैंसिलेशन की लिस्ट जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी भी परेशानी से बचा जा सके। रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची और तिथियों की जानकारी यहां नीचे दी गई है।

रांची से चलने वाली दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द

झारखंड की राजधानी रांची से ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। तकनीकी कारणों और विकास कार्यों के चलते रांची रेल मंडल से गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार, चक्रधरपुर मंडल में चल रहे मेंटेनेंस और अन्य बुनियादी ढांचा सुधार कार्यों के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले कैंसिल की गई ट्रेनों की सूची अवश्य देख लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। 

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

ट्रैक मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कारणों के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) करने का निर्णय लिया है। गोरखपुर और संबलपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें अब तय तिथियों पर हटिया स्टेशन तक ही चलेंगी और उससे आगे का सफर रद्द रहेगा।

ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस (हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट) 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त 2025 तक हटिया से संबलपुर तक नहीं चलेगी। 

ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस (हटिया से आगे शॉर्ट टर्मिनेट) 24, 26, 28, 30 अगस्त, 1 सितंबर 2025 तक संबलपुर से हटिया तक ही चलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए रेल सबसे आसान और किफायती साधन है। रोज लाखों की संख्या में इसका...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵