back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एलजी ने एआई डुअल इंवर्टर एसी की नयी रेंज भारतीय बाजार में उतारी

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को कई इन बिल्ट सेंसर से युक्त एआई डुअल इंवर्टर एयर कंडीशनर की नयी रेंज भारतीय बाजार में उतारी। एलजी द्वारा पेश इस नयी रेंज में 57 स्पिल्ट एसी और चार विंडो इंवर्टर एसी हैं। ये स्पिल्ट एसी विभिन्न क्षमताओं और स्टार रेटिंग के हैं और इनकी कीमत 39,000 रुपये से लेकर 73,990 रुपये के बीच है। विंडो एसी की रेंज 36,990 रुपये से लेकर 54,990 रुपये के बीच है। कंपनी का कहना है कि एसी की नयी रेंज एंटी वायरस प्रोटेक्शन फिल्टर से युक्त है। यह कैटायोनिक सिल्वर से कोटेट है और फिल्टर करीब 99 प्रतिशत वायरस और बैक्टीरिया को निष्क्रिय कर देता है। नयी रेंज में एडीसी सेफ्टी सेंसर लगा है। कंपनी के एसी कारोबार के प्रमुख कुलभूषण भरद्वाज का कहना है कि नयी रेंज में कई एडवांस फीचर हैं। यह एआई कंवर्टिबल 6 इन 1 रेंज जैसा है, जो जरूरत के मुताबिक कूलिंग क्षमता को घटा बढ़ा सकता है। इसमें एआई कंवर्टिबल मोड और सेंसर है। सेंसर तापमान का अनुमान करेंगे जिसके बाद एसी ऑटोमैटिक तरीके से उचित कूलिंग देगा। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵