back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LG Electronics IPO: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का लॉन्‍च हुआ IPO, निवेशक 7 से 9 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

दक्षिण कोरिया की दिग्‍गज कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का आईपीओ आज लॉन्‍च हो गया है। ऐसे में जानना जरुरी है कि कपंनी के शेयर का अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट कब त‍क होगी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी की सहायक कंपनी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड, का IPO आज यानी 7 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह IPO 9 अक्टूबर तक खुला रहेगा।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 3,475 करोड़ रुपये जुटाए। बता दें, यह भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है, पहले अक्टूबर 2022 में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड ने लिस्टिंग की थी। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दिसंबर में सेबी के पास IPO के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।

प्रत्येक शेयर पर मिलेगा इनने रुपये का डिस्काउंट

इस IPO के तहत एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी, जो कंपनी की करीब 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। कंपनी को इस साल मार्च में SEBI से IPO लाने की मंजूरी प्राप्त हुई थी।

याद दिला दें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया इस IPO के जरिए 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है। इसके लिए ओएफएस (Offer for Sale) के माध्यम से सभी 10,18,15,859 शेयर जारी किए जाएंगे।

बता दें कि, यह IPO पूरी तरह से ओएफएस (Offer for Sale) आधारित है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने अपने IPO के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर का प्राइस बैंड 1,080 रुपये से 1,140 रुपये तय किया है। कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 108 रुपये का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है।

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी कंपनी 

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 13 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए न्यूनतम निवेश 14,820 रुपये करना होगा। एनएसई के अनुसार, मंगलवार सुबह 10:30 बजे तक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के IPO को 0.09 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

IPO 9 अक्टूबर को बंद होने के बाद 10 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें)

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵