back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिछले तीन साल में रूस से एक फीसदी से भी कम कच्चा तेल आयात हुआ: हरदीप पुरी

नयी दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में सोमवार के यह जानकारी दी कि गत तीन वित्त वष के दौरान रूस से एक फीसदी से कम कच्चा तेल आयात किया गया। शिवसेना की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी के सवाल का जवाब देते हुये पुरी ने कहा,गत तीन वित्त वर्षो के दौरान हमने रूस से एक प्रतिशत से भी कम कच्चा तेल आयात किया है। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह के दौरान हमारी तेल जरूरतों का सिर्फ 0.2 प्रतिशत रूस से आयात किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने अपनी जरूरतों का 7.3 प्रतिशत कच्चा तेल अमेरिका से खरीदा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका का द्विपक्षीय संबंध मजबूत है। उन्होंने बताया कि कुछ पश्चिमी तेल कंपनियों से तेल खरीदने की बातचीत की जा रही है। पुरी ने कहा कि भारतीय तेल कंपनियों ने रूस में निवेश किया है और इसका बहुत लाभ हुआ है। रूस में किया गया 337 मिलियन डॉलर का निवेश 3.7 अरब डॉलर के राजस्व के रूप में लौटा है। उन्होंने बताया कि हर दिन खपत होने वाले 50 लाख बैरल में से 60 प्रतिशत कच्चा तेल खाड़ी देशों से आयातित होता है। भारत ने रूस से 0.419 मिलियन मीट्रिक टन कच्चा तेल आयात किया है जो कुल आयातित तेल में एक प्रतिशत से भी कम है। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...