नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो लोग यूट्यूब पर फूड रेसेपी के व्यूवर्स है उनमें से शायद ही कुछ लोग होंगे जो निशा मधुलिका को नही जानते होंगे। निशा ने अपना शुरुआती करियर टीचर के तौर पर शुरु किया था। इसके साथ ही वह अपने पति के कारोबार में उनका पूरा सहयोग करती रही हैं। हालांकि निशा साल 2009 में नोएडा शिफ्ट हो गईं और यहीं से उन्होंने टीचर की नौकरी छोड़कर यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा। आज निशा मधुलिका 43 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर बन चुकी हैं।
सबसे अमीर महिला यूट्यूबर हैं निशा मधुलिका
साल 2009 में निशा ने अपना यूट्यूब चैनल शुरु किया था जिसमें वह हिंदी भाषा में शाकाहारी खाने की रेसेपी वीडियों बनाकर अपने चैनल पर डालती थी। उनकी रेसिपी उनके व्यूवर्स को इतनी पसंद आने लगी कि दिन पर दिन उनकी व्यूवरशिप में बढ़ोतरी होने लगी। उनके मेन्यू में शुद्ध शाकाहारी खाना होता है जिसके जरिए करोड़ो लोग उनसे ट्यूटोरिल के जरिए खाना बनाना सीखते हैं। आज उनके चैनल पर 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इन सब्सक्राइबर्स को जोडने में उन्हें 2300 वीडियो लगी हैं। निशा मधुलिका की मौजूदा नेट वर्थ 43 करोड़ रुपये है। अपनी लोकप्रियता के चलते उन्हे 2017 में सोशल मीडिया समिट एंड अवार्ड्स में टॉप कुकिंग क्रिएटर का अवार्ड मिल चुका है। इसी के आधार पर वह देश की सबसे अमीर महिला यूट्यूबर बन गई हैं।
दर्शकों से जुडाव को मानती हैं सफलता की सीढ़ी
निशा मधुलिका ने बताया कि अगर यूट्यूब पर सफल होना है तो दर्शकों से जुड़ाव बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जो कंटेट आप बना रहे हैं उसमें आपको नियमित होना पड़ेगा। निशा ने उन महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है जो यूट्यूब जैसे डीजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना कंटेट को लोगों के सामने लाना चाहती हैं।





