नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जीवन में सफल होने के लिए हर मनुष्य को अपने घर और ऑफिस के काम को सही से मैनेज करना बहुत ही जरुरी है। अगर हम ऑफिस से घर आने के बाद भी ऑफिस की ही बात करेंगे और ऑफिस आकर घर के कामों की चिंता करेंगे तो हम अपने जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए हमें अपने वर्क- लाइफ बैलेंस करने की बड़ी आवश्यकता है। वर्क- लाइफ बैलेंस करने से हमारी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार आएगा। अगर हमारी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो हम और अच्छे से अपने काम को कर पाएंगे और सफलता की दिशा में आगे बढ़ते जाएंगे।
हम वर्क लाइफ बैलेंस कैसे करें
अब बात करते हैं कि हम वर्क- लाइफ बैलेंस कैसे करें। इसके लिए तीन महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। ये तीन महत्वपूर्ण कारक समय मैनेजमेंट, हेल्थ और फिटनेस तथा सोशल मीडिया से दूरी बनाना है। समय मैनेजमेंट वर्क- लाइफ बैलेंस का सबसे महत्वपूर्ण कारक है। अगर हम समय का सही से प्रयोग करते हुए अपने सारे कामों की सुबह सुबह लिस्ट बना लें और रात होने से पहले उन कामों को पूरा करने की कोशिश करें तो धीरे धीरे ये हमारी आदत बन जाएगी। ऐसा करके हमारे कोई भी काम छूटेंगे नहीं औए समय से पहले पूरे भी हो जाएंगे।
हेल्थ और फिटनेस
वर्क- लाइफ बैलेंस करने में हेल्थ और फिटनेस का सबसे बड़ा रोल होता है। अगर हमारा स्वास्थ्य ही ठीक नहीं है तो हम किसी भी कार्य को पूरे लगन के साथ नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमें पौष्टिक आहार लेने के साथ साथ रोजाना कसरत करना भी बहुत ही जरुरी है। इससे हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ठीक रहेंगे।
सोशल मीडिया से दूरी बनाना
वर्क- लाइफ बैलेंस करने के लिए तीसरा सबसे बड़ा कारक सोशल मीडिया से दूरी बनाना है। अगर हम सोशल मीडिया से दूरी बनाना शुरू कर देंगे तो इससे हमारा समय व्यर्थ नहीं होगा और हम ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दे पाएंगे। आज के समय में सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसलिये हमें सोशल मीडिया के जरुरत से ज्यादा प्रयोग से बचने की आवश्यकता है। तभी हम अपने वर्क- लाइफ बैलेंस करते हुए सफलता की ओर बढ़ते जाएंगे।
वॉट्सऐप पर भी जुड़ें हमारे साथ, जॉइन करें Raftaar News | WhatsApp Channe





