back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SBI के FD से 10 साल में पैसा कर सकते हैं डबल, ये है पूरी स्कीम, इन लोगों के लिए बेस्ट है ये प्लान

FD Interest rate in sbi : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए लेटेस्ट ब्याज दर और दूसरे बेनिफिट्स के साथ नए फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान पेश किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए लेटेस्ट ब्याज दर और दूसरे बेनिफिट्स के साथ नए फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान पेश किए हैं। प्लान में बैंक 7.60 प्रतिशत तक ब्याज दर दे रहा है। यह बैंक एफडी पर 60 साल से कम उम्र वाले ग्राहकों को 3.50 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4 प्रतिशत से 7.60 प्रतिशत तक ब्याज दर दे रहा है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। वहीं, एसबीआई टैक्स सेविंग एफडी (SBI Tax Saving FD) सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दर ऑफर कर रही है।

एसबीआई अमृत कलश में 7.60 प्रतिशत तक ब्याज

12 अप्रैल 2023 से बैंक की 400 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (अमृत कलश) ग्राहकों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में 7.60 फीसदी ब्याज मिल रहा। इस स्पेशल स्कीम का फायदा 31 मार्च 2024 तक उठा सकते हैं।

27 दिसंबर से नई दरें लागू हैं

बैंक ने 2 करोड़ से कम वाली एफडी पर ब्याज दरें बदली थी। नई दरें 27 दिसंबर 2023 से प्रभावी हैं। अलग-अलग अवधियों वाली एफडी पर ब्याज दरें इस तरह हैं…

एसबी की एफडी की दरें। fd_rate.jpg

दस साल में 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

SBI की FD में 10 साल के पैसे लगाने पर सीनियर सिटिजंस को 7.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। वहीं सामान्य नागरिकों को 6.5 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है। इसमें अगर सीनियर सिटिज़न 10 साल के लिए 5 लाख रुपये लगाते हैं तो 10 साल में उन्हें 5 लाख 30 हजार रुपये का रिटर्न मिलेगा, यानी टोटल उनको 10 लाख 30 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं सामान्य नागरिकों को करीब 90 प्रतिशत का रिटर्न इस स्कीम के तहत मिलेगा।

रकम का 90 प्रतिशत ले सकते हैं लोन

एसबीआई की नई एफडी स्कीम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खास ऑफर हैं। बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाया गया एसबीआई वीकेयर प्लान रेगुलर एफडी की तुलना में अधिक रिटर्न देने वाला है। उधर, एसबीआई ग्रीन रूपी टर्म डिपॉजिट अलग-अलग 3 अवधियों-1111 दिन, 1777 दिन और 2222 दिनों के साथ है। नए एसबीआई एफडी प्लान की खास बात है कि इनमें लोन की सुविधा भी है। ग्राहक अपने मूलधन और ब्याज की 90 प्रतिशत राशि तक का लोन ले सकते हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...