kalashanti-astrology-weekly-horoscope-march-7-to-13
kalashanti-astrology-weekly-horoscope-march-7-to-13

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 मार्च)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : किस्मत इस पूरे हफ्ते आपका साथ देगी। कार्य क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तियों पर आपके द्वारा किए कार्यो का अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आपकी मेहनत से प्रसन्न होंगे, जिसके चलते आपका उत्साह तथा पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा। लव लाइफ को लेकर समय थोड़ा गड़बड़ रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा, मगर आलस्य की अधिकता दिक्कत पैदा कर सकती है। धन वृद्धि का योग पूरे सप्ताह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति संभव है। वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत धन प्राप्ति के साथ हो सकती है। आपके लिए यह पूरा हफ्ता उपलब्यिों भरा बना रहेगा। व्यापार तथा नौकरी में आपका प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा। साथ ही साथ लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आपकी लव लाइफ के लिए समय अच्छा बना रहेगा। चल रहे प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी से लाभ या उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह की शुरुआत में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सक्रियता बढ़ सकती है। इस हफ्ते के दौरान आपके आस-पास के लोग आपकी वाणी से बहुत प्रभावित होंगे। जीवनसाथी और पारिवारिक लोगों के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। हफ्ते के मध्य में खर्च बढ़ सकता है, जिसके चलते तनाव हो सकता है। ससुराल पक्ष से मतभेद उभर सकता है। कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह आपकी पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है तथा जिन कार्यो के लिए आप प्रयासरत हैं, उनमें सफलता प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। हफ्ते के मध्य भाग में अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन कुछ उलझन भरा हो सकता है। छात्रों के लिए समय ठीक बना रह सकता है। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा वालों के लिए समय ठीक है। सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह आप कैरियर को लेकर किए गए प्रयासों पर अधिक ध्यान दे सकते हैं, साथ ही साथ आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा लिए गए अचानक किसी फैसले से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। चल रहे किसी प्रकार के विवादों में सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य भाग से अंत तक धन लाभ प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं जो मनोरंजक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। विरोधी हावी हो सकते हैं, सचेत रहें और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें शारीरिक थकावट बनी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते धन लाभ के साथ खर्च बहुत बढ़ सकते हैं। तुला लग्नराशि : इस सप्ताह आप पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यो को करने का प्रयास करेंगे। भागदौड़ की अधिकता बनी रह सकती है, जिसके चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पुरानी जो चिंताए चल रही थी, उनमें कमी देखने को मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन लाभ तथा रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह आप धैर्य तथा शांति के साथ अपने सभी कार्य करने में सफलता होंगे। आपका कोई बड़ा कार्य संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी। बिना वजह किसी से न उलझें। कार्य का बोझ अधिक बना रह सकता है। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धन वृद्धि के योग हैं। धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय लाभदायक वाला बना रहेगा। व्यर्थ के खर्च परेशान करेंगे। धन लाभ की मात्रा में कमी रह सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए समय सफलता देने वाला बना रह सकता है। मकर लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय सामान्य बना रहेगा। धन को लेकर स्थिति ठीक-ठाक बनी रह सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी बना रहेगा। लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सचेत रहें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक वर्ग के लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखें। व्यर्थ की यात्रा तथा खर्च हो सकते हैं। कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह नौकरीपेशा वर्ग के लिए अच्छा साबित हो सकता है। अगर किसी नई नौकरी की योजना बना रहे हैं, तो सफलता प्राप्त मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। यात्राओं में परेशानी आ सकती है। धन को लेकर किसी प्रकार की समस्याओं का अंत हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। खान-पान पर विशेष सतर्कता बरतें, अन्यथा पेट संबंधी विकार हो सकता है। मीन लग्नराशि : इस सप्ताह आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोग अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए प्रयास करेंगे तथा सफलता भी प्राप्त करेंगे। माता की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं। पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला रहेगा। कुछ कार्य भाग्य के सहारे स्वयं ही पूर्ण होते रहेंगे। (ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।) प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष मोबाइल नं. 91-6261231618 मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम --आईएएनएस एसजीके/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in