back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेट एयरवेज के विमान ने भरी परीक्षण उड़ान

नयी दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। जेट एयरवेज के विमान ने तीन साल के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को परीक्षण उड़ान भरी। जेट एयरवेज ने ट्वीटर पर इस उड़ान का वीडियो पोस्ट किया है। कंपनी ने ट्वीट करके कहा कि स्थापना की 29वीं वर्षगांठ पर पांच मई को जेट एयरवेज ने दोबारा उड़ान भरी। कंपनी ने कहा कि यह सबके लिये भावनात्मक दिन है। हम सब इस दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे। जेट एयरवेज के विमान ने हैदराबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और 90 मिनट के अंतराल के बाद दोबारा वहीं लैंडिंग की। परीक्षण उड़ान डीजीसीए को यह दिखाने के लिये भरी जाती है कि विमान और उसके सभी कलपुर्जे ठीक से काम कर रहे हैं। इस उड़ान के बाद जेट एयरवेज को और उड़ानें भरनी होंगी तभी उसे एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट मिल पायेगा। इंडिगो एयरलाइंस ने जेट एयरवेज को इस परीक्षण उड़ान के लिये बधाई दी है। जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 से संचालन बंद कर दिया था। नरेश गोयल ने जेट एयरवेज की स्थापना की थी। विमानन कंपनी ने 1993 में पहली वाणिज्यिक उड़ान भरी थी। गहरे ऋण संकट में फंसे होने के कारण एनसीएलटी के आदेश पर कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और इसे बाद में ब्रिटेन स्थित जालान कैलरॉक कंसर्टियम ने अधिगृहित किया। यह कंसर्टियम 18 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी, जिसमें से छह करोड़ डॉलर कंपनी के कर्ज चुकाने के मद में खर्च किये जायेंगे। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...