back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुनियाभर में फेमस फैशन ब्रांड Mango के संस्थापक इसाक एंडिक की मौत, चट्टान से फिसलकर नीचे गिरे

वैश्विक फैशन ब्रांड मैंगो के संस्थापक और मालिक 71 वर्षीय इसाक एंडिक की शनिवार को पैदल यात्रा करते हुए चट्टान से पैर फि‍सलकर नीचे गिरने से मौत हो गई।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । वैश्विक फैशन ब्रांड मैंगो के संस्थापक और मालिक 71 वर्षीय इसाक एंडिक की शनिवार को दुर्घटना में मौत हो गई। वे मूल रूप से इस्तांबुल के रहने वाले है। एंडिक बार्सिलोना के पास मोंटसेराट गुफाओं के पास अपने परिवार के साथ पैदल यात्रा करते समय 150 मीटर ऊंची चट्टान से फिसलकर गिर गए। मैंगो एक स्पैनिश ब्रांड है, जिसके दुनिया भर में लगभग 2,800 स्टोर हैं। यह यूरोप के सबसे बड़े फैशन समूहों में से एक है। 

बता दें कि 1960 के दशक में अपने परिवार के साथ तुर्की से कैटेलोनिया चले गए एंडिक ने 1984 में मैंगो की स्थापना की और इसे दुनिया के सबसे पहचाने जाने वाले फैशन ब्रांड में से एक बना दिया। उनके नेतृत्व में मैंगो ने तेजी से विस्तार किया। पहले स्पेन भर में स्टोर खोले और फिर पुर्तगाल और फ्रांस से शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शाखाएं खोलीं। आज मैंगो की उपस्थिति 120 से अधिक देशों में है और 2023 में इसका कारोबार 3.1 बिलियन यूरो का है। इसका लगभग 33% कारोबार ऑनलाइन बिक्री से आता है। 

मैंगो के सीईओ टोनी रुइज़ ने एंडिक की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने कहा कि उनके जाने से बहुत बड़ा खालीपन आ गया है। हम सभी किसी न किसी तरह से उनकी विरासत और उनकी उपलब्धियों के गवाह हैं। यह सुनिश्चित करना हम पर निर्भर है कि मैंगो वह प्रोजेक्ट बना रहे जिस पर इसाक महत्वाकांक्षी थे और जिस पर उन्हें गर्व था।

मैंगो के वैश्विक खुदरा निदेशक सीज़र डी विसेंट ने ब्रांड के लिए एंडिक के अनूठे दृष्टिकोण को याद किया। मार्च 2024 में AFP के साथ एक इंटरव्‍यू में डी विसेंट ने कहा था कि उन्होंने देखा कि हमें रंग और शैली की आवश्यकता है। उनके नेतृत्व और फैशन के प्रति नज़र ने मैंगो को एक वैश्विक पावरहाउस में बदल दिया।

गौरतलब है कि एंडिक मैंगो के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उनकी 4.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है। कैटेलोनिया की क्षेत्रीय सरकार के प्रमुख साल्वाडोर इल्ला ने एंडिक को एक व्यवसायी के रूप में श्रद्धांजलि दी। जिनके नेतृत्व ने कैटेलोनिया को महान बनाने और इसे दुनिया के सामने पेश करने में योगदान दिया है। इल्ला ने एंडीक को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया जिन्होंने कैटलन और वैश्विक फैशन क्षेत्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पान मसाला कारोबारी की बहू ने रिश्तों के टूटने के दर्द में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में पान मसाला कारोबारी समूह (कमला पसंद और राजश्री) के मालिक कमल किशोर...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵