back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

iQOO Z9x : यही है सही! सिर्फ इतने में 6000mah बैटरी वाला सबसे पतला Smartphone, आज पहली सेल

iQOO Z9x Sale: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए आज एक दमदार फोन की सेल शुरू हो गई है। यह फोन iQOO Z9x 5G है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत में आज iQOO Z9x 5G स्मार्टफोन की पहली सेल लाइव हो गई है। ग्राहकों को यह फोन शानदार ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। आप आईक्यू जेड9x 5जी को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बेस वेरिएंट 4GB/128GB मॉडल 12999 रुपए का है। 6GB/128GB मॉडल 14499 रुपए में उपलब्ध है। 8GB/128GB वाले स्मार्टफोन की कीमत 15999 रुपए है। ग्राहक SBI और ICICI बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो उन्हें 1000 रुपए तक की इंस्टेंट छूट मिलेगी। इसकी शुरुआती कीमत 11999 रुपए हो जाएगी। 6GB और 8GB वेरिएंट पर 500 रुपए तक का अतिरिक्त कूपन ही मिलेगा।

iQOO Z9x 5G के फीचर्स

इस फोन की स्क्रीन 6.72-इंच FHD+ IPS LCD है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC चिपसेट लगा है। इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है।

कैमरे की खासियत

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है। 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 आधारित फनटच ओएस 14 है। इसमें iQOO दो साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और नए iQOO Z9x 5G के साथ तीन साल के नियमित सुरक्षा पैच है।

दो दिन बैटरी बैकअप का दावा

स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी है। यह 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में वाई-फाई, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...