back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईक्यूओओ जेड5एक्स स्मार्टफोन 120हट्र्ज एलसीडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च

बीजिंग, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्मार्टफोन निर्माता आईक्यूओओ ने अपने नवीनतम जेड-सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन, आईक्यूओओ जेड5एक्स को 120 हट्र्ज एलसीडी डिस्प्ले, 50 एमपी डुअल रियर कैमरा यूनिट, मीडियाटेक डाइमेंशन 900 चिपसेट और 44वॉट फास्ट-चाजिर्ंग सपोर्ट के साथ चीन में लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा, 6जीबी रैम प्लस 128जीबी वर्जन की कीमत सीएनवाई 1599 (लगभग 18,800 रुपये), 8जीबी प्लस 128जीबी सीएनवाई 1699 (लगभग 19,900 रुपये) और 8जीबी रैम प्लस 256जीबी सीएनवाई 1899 (लगभग 22,300 रुपये) है। इसे फॉग सी व्हाइट, लेंस ब्लैक और सैंडस्टोन ऑरेंज कलर्स में पेश किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में वाटर ड्रॉप नॉच डिजाइन है। डिवाइस में 6.58 इंच का फुल-एचडी प्लस (1080एक्स2400 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 120 हट्र्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हट्र्ज़ टच सैंपलिंग रेट है। आईक्यूओओ जेड5एक्स 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्पों के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट में आता है। डिवाइस में उपलब्ध अतिरिक्त सुविधाओं में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर शामिल है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 900 एसओसी द्वारा संचालित है, जो 6जीबी प्लस 8जीबी रैम के साथ 128जीबी प्लस 256जीबी स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें 50एमपी का प्राइमरी सेंसर और 2एमपी का सेकेंडरी लेंस है। सेल्फी के लिए 8एमपी का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। डिवाइस में 44वॉट फास्ट चाजिर्ंग के साथ 5000एमएएच की बैटरी पैक है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 11 ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी-सी और 3.5 मिमी हेडफोन स्लॉट शामिल है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵