नई दिल्ली, रफ्तार। बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक की नमिता थापड़ की कंपनी एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड काआईपीओ (Emcure Pharma IPO) कल यानी 3 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह बुक बिल्ट इश्यू है। इसके माध्यम से कंपनी ने 1952.03 करोड़ रुपए जुटाएगी। यह कंपनी पुणे की है, जो दवा बनाती है। कंपनी को MAT सितंबर 2023 के लिए भारत में दवा बिक्री में 13वां स्थान मिला था। एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की देश में 13 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जो दवा और बायोफार्मास्युटिकल उत्पाद बनाती हैं। इनमें गोलियां, तरल पदार्थ, इंजेक्शन आदि शामिल हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 960 से 1008 रुपए प्रति शेयर है। न्यूनतम लॉट साइज 14 शेयरों का है। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14112 रुपए है।
IPO का साइज जानें
आईपीओ में 800 करोड़ रुपए के नए इक्विटी शेयर जारी करना है। प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा प्राइस बैंड के अपर एंड पर 1152 करोड़ रुपए के 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी है। इससे कुल आईपीओ साइज 1952 करोड़ रुपए होता है। ओएफएस में बेचने वाले शेयर होल्डर में प्रमोटर सतीश हैं। रमनलाल मेहता, सुनील रजनीकांत मेहता, नमिता विकास थापर, सुमित सतीश मेहता, ओएफएस में पुष्पा रजनीकांत मेहता, भावना सतीश मेहता, कामिनी सुनील मेहता, अरुणकुमार पुरुषोत्तम लाल खन्ना, बर्जिस मीनू देसाई, सोनाली संजय मेहता और बीसी इंवेस्टमेंट्स IV शेयर बेचेंगे।
IPO लाने का मकसद
आईपीओ से हुई शुद्ध आय का उपयोग कंपनी बकाया खत्म करने और अन्य कार्यों के लिए करेगी। बकाया करीब 600 करोड़ रुपए है। आईपीओ में लगभग 50% योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए खुदरा निवेशकों के लिए 35% और शेष 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व है।
IPO का Timeline
3 जुलाई को आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह 5 जुलाई को बंद होगा। 8 जुलाई को आईपीओ के लिए शेयर अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया जाएगा। 10 जुलाई को कंपनी को शेयरों के लिस्ट होने की संभावना है।
कंपनी के राजस्व में 11.33% बढ़ोतरी
31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी के राजस्व में 11.33% की बढ़ोतरी हुई है। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पीएटी) में -6.1% की गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष में आय 6715.24 करोड़ रुपए और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 527.58 करोड़ रुपए था।
IPO का इतना है GMP
विशेषज्ञों के अनुसार अनलिस्टेड मार्केट में इस आईपीओ का GMP 267 रुपए है।
आईपीओ मैनेजर में कौन-कौन?
एमक्योर फार्मा आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर चार कंपनियां हैं। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
रजिस्ट्रार कौन है?
इस इश्यू का रजिस्ट्रार लिंकइंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




