back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPO: 20 साल बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का आ रहा आईपीओ, ओला जुटाएगी इतनी बड़ी रकम

Upcoming IPO: देश में 20 साल बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का आईपीओ आ रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार रेग्यूलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर फाइल की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में 20 साल बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी का आईपीओ आ रहा है। ओला इलेक्ट्रिक ने आईपीओ लाने के लिए शेयर बाजार रेग्यूलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर फाइल की है। यह देश में पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी होगी, जो दो आईपीओ लांच करेगी। माना जा रहा कि आईपीओ के माध्यम से कंपनी बाजार से 700 मिलियन डॉलर जुटा सकती है। इससे पहले 2003 में मारूति सुजुकी ने अपना आईपीओ लाया था।

2024 का सबसे चर्चित आईपीओ होने की संभावना

नए साल 2024 में ओला इलेक्ट्रिक का आने वाला आईपीओ सबसे चर्चित आईपीओ में से एक हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में 5500 करोड़ रुपए फ्रेश शेयर्स जारी कर जुटाया जाएगा। 1750 करोड़ ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर्स बेचकर जुटाया जाएगा। वर्तमान शेयरधारक ओएफएस के तहत हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी के आईपीओ के लिए कोटक, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमन सैक्स, एसबीआई कैपिटल, एक्सिस कैपिटल इंवेस्टमेंट बैंक हैं।

रिटेल प्राइस 1080 डॉलर से शुरू

कंपनी का जोर अफोर्डेबल ई-स्कूटर्स पर है। इसके रिटेल प्राइस 1080 डॉलर से शुरू हो रहा। अभी कंपनी को नुकसान हो रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में 335 मिलियन डॉलर की आय पर कंपनी को 136 मिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग नुकसान हो गया था

लांच से पहले कर सकती है रोड शो

दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट हिमालय का कोडनेम मिला है। कंपनी जनवरी या फरवरी में आईपीओ लांच करने के लिए रोड शो करने की योजना बना रही है। कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल हैं, जिनकी ई-स्कूटर सेगमेंट में देश में 30% मार्केट शेयर है। कंपनी देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है। यह हर महीने 30 हजार ई-स्कूटर्स बेचती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...