back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस के हमले से हतोत्साहित निवेशक,घरेलू शेयर बाजार में पांच फीसदी की भारी गिरावट

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। यूक्रेन के रूस पर हमला करने की खबरों के हतोत्साहित निवेशकों की जबरदस्त बिकवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार करीब पांच फीसदी की तेज गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुये। विदेशी बाजारों में भी कोहराम मचा रहा, जिससे निवेश धारणा कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4.7 प्रतिशत यानी 2,702 अंक लुढ़ककर 54,529 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4.8 प्रतिशत यानी 815 अंक फिसलकर 16,248 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रिज और जेएसडब्ल्यू स्टील को सबसे भारी नुकसान उठाना पड़ा और इनके शेयरों की कीमत सात से 11 प्रतिशत तक लुढ़क गयी। निफ्टी के सभी क्षेत्रों के सूचकांक में भी गिरावट देखी गयी और सबसे अधिक गिरावट पीएसयू बैंक के सूचकांक में देखी गयी। विदेशी बाजारों में हांगकांग का हैंगशैंग 3.2 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, 2.7 प्रतिशत, जापान का निक्के ई 2.4 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.9 प्रतिशत टूट गया। इस दौरान अमेरिकी शेयर बाजार में भी कोहराम मचा रहा और डो जोन फ्यूचर 2.4 प्रतिशत और नैस्डैक 2.8 प्रतिशत लुढ़क गया। रूस ने शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार बंद रखा है। रूस ने साथ ही कहा है कि अगली नोटिस आने तक सभी बाजारों में कामकाज बंद रहेगा। इस बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूस की मुद्रा रूबल करीब 10 प्रतिशत फिसलकर 89.59 रुबल प्रति डॉलर हो गयी। आईजी समूह के लिए बाजार रणनीतिज्ञ यीप जुन रोंग के मुताबिक भू राजनीतिक खतरे अभी मुख्य मुद्दा हैं और इनसे जोखिम भरे कारोबार के प्रति निवेशकों का रुझान काफी कम हो गया है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल सात साल के उच्चतम स्तर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। अमेरिकी क्रूड ऑयल 4.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जियोजीत फाइनेंसियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के मुताबिक निवेशकों के लिये रूस की युद्ध की घोषणा बिल्कुल अप्रत्याशित थी क्योंकि वह इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। वैश्विक बाजार अमेरिकी राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच राजनयिक बैठक की आस लगाये थे। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...