back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बल्ले बल्ले! पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने घर बैठे मिलेंगे 9 हजार से ज्यादा रुपये

पोस्ट ऑफिस में आप कई तरह की निवेश स्कीम में भी पैसा लगा सकते हैं। जिसमें सिर्फ एक बार निवेश कर आप हर महीने घर बैठे कमाई कर सकते हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पोस्ट ऑफिस कई तरह की अलग-अलग योजनाएं लेकर आता है जिसमें निवेश कर अच्‍छा रिटर्न मिलता है। MIS एक ऐसी स्कीम है, जिसमें आप कम से कम एक हजार रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्‍कीम में अपने पार्टनर के साथ जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं। 

डाकघर सेवाओं के अलावा बैंकिंग सेवाएं भी देता है। पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट भी खोल सकते हैं और एफडी की तरह ही टीडी अकाउंट खुलवा सकते हैं और आरडी अकाउंट खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में आप कई तरह की निवेश स्कीम में भी पैसा लगा सकते हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ एक बार निवेश कर आप हर महीने घर बैठे कमाई कर सकते हैं।

जानिए MIS स्कीम की डिटेल 

पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम में एकमुश्त इन्‍वेस्‍ट किया जाता है। जिसमें कम से कम एक हजार और अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। आप चाहें तो इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट भी खुलवा चाहते हैं, जिसकी अधिकमत निवेश सीमा 15 लाख रुपये तक है। 

एमआईएस स्कीम पर 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलता है और ब्याज के पैसे हर महीने आपके बैंक खाते में आते रहते हैं। डाकघर की यह स्कीम 5 साल के लॉक-इन पीरियड के साथ आती है। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में आप 5 साल से पहले भी अपना खाता बंद कर पैसे निकाल सकते हैं।

हर महीने मिलेंगे 9250 रुपये

एमआईएस स्कीम के तहत आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर जॉइंट खाते में 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। यदि आप 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपके बैंक खाते में 5 साल तक हर महीने 9250 रुपये का फिक्स ब्याज आता रहेगा। 5 साल पूरे होने के बाद आपके द्वारा जमा कराए गए पूरे 15 लाख रुपये भी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।

बता दें कि यह एक सरकारी स्कीम है। इस स्‍कीम को केंद्र सरकार की देखरेख में डाकघर द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और हर महीने गारंटी के साथ फिक्स ब्याज भी मिलता रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵