back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगामी महीनों में औद्योगिक उत्पादन में तेजी की संभावना: क्रिसिल

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। खपत और निवेश मांग में उछाल आने से आने वाले महीनों के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन की गति तेज हो सकती है। क्रिसिल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले महीनों में (आईआईपी) पर मुख्य रूप से दो कारकों का अधिक प्रभाव रहेगा और इन्हीं के कारण इसकी गति तेज होने की उम्मीद है। पहला कारक यह है कि कच्चे माल की आपूर्ति की समस्या का निदान धीरे-धीरे हो रहा है यानी आपूर्ति बाधा से निपटा जा रहा है। इसके अलावा खपत और निवेश मांग में भी उछाल आने की संभावना है। क्रिसिल का कहना है कि सरकार ने पूंजीगत व्यय को बढ़ाने की बात की है और इससे आधारभूत ढांचा संबंधी उत्पादों और सेवाओं का उत्पादन तेज होगा। क्रिसिल ने लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि जिंसों की अधिक कीमत और विनिर्माण गतिविधियों पर उसका प्रभाव आईआईपी की गति पर असर डालेगा। सरकार ने कुछ दिनों पहले दिसंबर 2021 के औद्योगिक उत्पाद के आंकड़े जारी किये गये। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2021 में देश का औद्योगिक उत्पादन 0.4 प्रतिशत की तेजी से बढ़ा जबकि नवंबर 2021 में यह 1.34 प्रतिशत की तेजी से और दिसंबर 2020 में आईआईपी 2.2 प्रतिशत की तेजी से बढ़ा था। क्रिसिल के मुताबिक दिसंबर 21 में औद्योगिक उत्पादन की तेजी में आयी कमी का एक मुख्य कारण दिसंबर 20 से इसकी तुलना भी है। दिसंबर 20 में आईआईपी नवंबर 20 की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ा था। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी में काम करने का हर किसी का सपना होता है। वहां मिल रही सुविधाएं इस...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵