back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Economy:अगर भारत ने लिया बदला तो 30 बड़ी अमेरिकी कंपनियों को भी लगेगी चोट, जानिए कौन कौन है कंपनी शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को ‘टैरिफ किंग’ और ‘डेड इकोनॉमी’ कहकर निशाना साधा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को ‘टैरिफ किंग’ और ‘डेड इकोनॉमी’ कहकर निशाना साधा है। उन्होंने भारत से होने वाले आयात पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। वजह है भारत का रूस के साथ तेल और हथियारों का व्यापार।

भारत और अमेरिका का साल 2024-25 में कुल द्विपक्षीय व्यापार 131.84 अरब डॉलर का रहा है। भारत ने अमेरिका को 86.51 अरब डॉलर का निर्यात किया, जबकि 45.33 अरब डॉलर का आयात किया। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, और दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते काफी गहरे हैं।

अगर भारत ने पलटवार किया तो?

अगर भारत ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में यहां काम कर रहीं अमेरिकी कंपनियों पर सख्ती दिखाई, तो असर सीधे अमेरिकी अर्थव्यवस्था तक पहुंचेगा। भारत में सैकड़ों अमेरिकी कंपनियां हैं, लेकिन इनमें से 30 बड़ी कंपनियों का यहां विशाल कारोबार है। इनका मुनाफा सीधे अमेरिका के खजाने में जाता है।

भारत में कारोबार करने वाली 30 बड़ी अमेरिकी कंपनियां

1. ई-कॉमर्स और टेक दिग्गज

Amazon India – 97% पिनकोड तक पहुंच, सबसे बड़ा ई-कॉमर्स प्लेयर।

Apple Inc. – iPhone की बड़ी बिक्री और भारत में उत्पादन।

Google (Alphabet Inc.) – सर्च इंजन, विज्ञापन, एंड्रॉइड, क्लाउड सेवाएं।

Microsoft – Windows, Azure क्लाउड और IT सेवाएं।

X और Meta (Facebook, Instagram, WhatsApp) – सोशल मीडिया का बड़ा यूज़र बेस।

2. FMCG सेक्टर

Coca-Cola India – कोक, थम्स अप, स्प्राइट, माज़ा, किनले।

PepsiCo India – पेप्सी, 7 Up, मिरिंडा, लेज़, कुरकुरे।

Procter & Gamble (P&G) – व्हिस्पर, टाइड, विक्स।

Colgate-Palmolive – कोलगेट टूथपेस्ट और ब्रश।

Johnson & Johnson – बेबी प्रोडक्ट्स और हेल्थ केयर।

Nestlé India – मैगी, नेस्कैफे, किटकैट।

Kimberly-Clark – हगीज, कोटेक्स।

Kellogg India – कॉर्न फ्लेक्स, चॉकोज़।

J.M. Smucker – जैम, पीनट बटर।

Mars International – स्निकर्स, पेटकेयर प्रोडक्ट्स।

Mondelez (Cadbury) – डेयरी मिल्क, बोर्नविटा, ओरियो।

3. फास्ट फूड चेन

McDonald’s India – बर्गर और फ्राइज के लिए मशहूर।

KFC – फ्राइड चिकन और फास्ट फूड।

Domino’s Pizza & Pizza Hut – पिज्जा और पास्ता।

Starbucks India – कॉफी और बेकरी आइटम।

4. लाइफस्टाइल और फैशन ब्रांड

Forever 21 – ट्रेंडी और किफायती कपड़े।

Maybelline New York – कॉस्मेटिक्स।

Timex – किफायती और टिकाऊ घड़ियां।

Fossil – प्रीमियम घड़ियां और एक्सेसरीज।

Nike – स्पोर्ट्स और कैजुअल कपड़े, जूते।

Levi Strauss (Levi’s) – डेनिम कपड़े।

Skechers – आरामदायक और स्टाइलिश जूते।

Gap India – कैजुअल फैशन।

Guess – लक्जरी घड़ियां।

5. बैंकिंग और फाइनेंस

Citigroup (Citi India) – बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड सेवाएं।

भारत में इन कंपनियों का करोड़ों ग्राहकों से सीधा जुड़ाव है। अगर भारत ने अमेरिकी टैरिफ का जवाब व्यापारिक प्रतिबंधों से दिया, तो अमेरिका की कई दिग्गज कंपनियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। ट्रंप भले ही भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ कहें, लेकिन सच्चाई यह है कि यही अर्थव्यवस्था कई अमेरिकी कंपनियों की कमाई का बड़ा जरिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵