नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अक्सर लोग सोचते हैं कि छोटी रकम से निवेश का कोई फायदा नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 1 लाख रुपए की एकमुश्त रकम से भी आप 30 साल तक हर महीने 17,500 रुपएं से अधिक की नियमित आय बना सकते हैं। जानिए म्यूचुअल फंड के जरिए कैसे आप अपनी बचत को करोड़ों में बदल सकते हैं और रिटायरमेंट के लिए मजबूत फाइनेंशियल प्लान बना सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश का जादू: एकमुश्त निवेश और SWP की ताकत
म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश यानी Lump Sum और Systematic Withdrawal Plan (SWP) का संयोजन आपके निवेश को लंबी अवधि में बड़ा बनाता है। अगर आप एकमुश्त 1 लाख रुपएं निवेश करते हैं और इसे 12% सालाना रिटर्न वाले इक्विटी म्यूचुअल फंड में 30 साल तक रखते हैं, तो आपका कॉर्पस लगभग 30 लाख रुपएं तक बढ़ जाएगा।
फिर इस राशि को कम जोखिम वाले हाइब्रिड या डेट फंड में ट्रांसफर करके 7% रिटर्न पर SWP शुरू करते हैं। इससे आपको 30 साल तक हर महीने 17,500 रुपएं की पक्की आय मिलेगी।
SIP बनाम Lump Sum: निवेश में किसका रखें भरोसा?
एसआईपी (Systematic Investment Plan): अगर आप हर महीने 10,000 रुपएं नियमित निवेश करें और औसतन 12% रिटर्न पाएं, तो 20 साल में आपका फंड 91.98 लाख रुपएं तक पहुंच सकता है और 40 साल में यह 9.79 करोड़ तक भी बन सकता है।
एकमुश्त राशि निवेश: 5 लाख रुपएं का एकमुश्त निवेश 20 साल में 48.23 लाख रुपएं और 40 साल में 4.65 करोड़ रुपएं तक बढ़ सकता है। दोनों तरीकों में निवेश करना फायदेमंद है, लेकिन एसआईपी आपको अनुशासन के साथ धीरे-धीरे बड़ा फंड बनाने में मदद करता है।
SWP क्या है? जानिए नियमित आय का ये आसान तरीका
व्यवस्थित निकासी योजना (SWP) एक ऐसा तरीका है जिसमें आप म्यूचुअल फंड से हर महीने एक तय रकम निकाल सकते हैं। इसमें आपका मूलधन और पूंजीगत लाभ दोनों शामिल होते हैं, जिससे आपको नियमित मासिक आय मिलती है। यह तरीका बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा भी देता है, क्योंकि आपका पैसा पूरी तरह से निकाला नहीं जाता।
निवेश के फायदे: छोटी रकम से भी बनाएं बड़ा भविष्य
सही प्लानिंग और अनुशासन से आप छोटी रकम से भी बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड की मदद से आपकी बचत बढ़ेगी, साथ ही एसडब्ल्यूपी के जरिए नियमित आय भी मिलेगी। इसलिए आज ही निवेश शुरू करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।




