back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना Risk करना चाहते हैं मोटी कमाई तो अपनाएं ये विकल्प, Share Market और Mutual Fund से बेहतर निवेश प्लेटफॉर्म

Safe Investment Option: शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव आम बात है। जब भी बाजार में गिरावट दिखती है तो निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव आम बात है। जब भी बाजार में गिरावट दिखती है तो निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो शेयर बाजार काफी जोखिम भरा है। अगर, बिना रिस्क निवेश करना चाहते हैं तो कई ऑप्शन है। आप सरकारी योजनाओं में निवेश कर सकते हैं।

इन सरकारी स्कीम में कर सकते हैं निवेश

सरकार ने कई स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving scheme) चलाई है। इनमें रिटर्न की गारंटी मिलती है। स्कीम पोस्ट ऑफिस के तहत संचालित की जा रही है। आप किसान विकास पात्र (Kisan Vikas Patra), पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) और पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) आदि में निवेश कर सकते हैं।

किसान विकास पात्र

आप किसान विकास पात्र में निवेश करते हैं तो निवेश की राशि डबल हो सकती है। स्कीम में सरकार 7.5 फीसदी ब्याज देती है। 1,000 रुपए से स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। बता दें इसमें राशि को डबल (Double Money Scheme) होने में 9 साल 1 महीने का समय लगेगा। मतलब आप 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी के बाद 2 लाख रुपए मिलेंगे।

पब्लिक प्रोविडेंड फंड

पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF) से रिटायरमेंट बाद इनकम जारी रखने में काफी मदद मिलती है। स्कीम का मैच्योरिची पीरियड 15 साल होता है। निवेशक चाहें तो टेन्योर को 5 साल बढ़ा सकते हैं। स्कीम में एक साल में 1.5 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। स्कीम में टैक्स बेनिफिट का लाभ भी मिलता है। स्कीम में 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है।

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्‍ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) में भी राशि डबल होती है। स्कीम में सरकार 7.5 फीसदी ब्याज देती है। स्कीम में 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 5 साल बाद 1,44,829 रुपए मिलेंगे। अगले 5 साल में निवेशक को 2,89,658 रुपए मिलेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हर महीने बस 5 हजार निवेश करें और पाएं लाखों का फंड, देखें 20 साल का कैलकुलेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1000...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...