back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड सरकार ने पेट्रोलियम पर वैट की दरें नहीं घटायीं तो 21 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, एसोसिएशन का ऐलान

रांची, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग को लेकर अब आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजप पर वैट की दरें 22 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत नहीं करती तो आगामी 21 दिसंबर को पूरे झारखंड में सभी पेट्रोल पंप बंद रखे जायेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमलोगों ने राज्य सरकार के वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। झारखंड में 1400 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है। वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है, आम नागरिकों को भी परेशानी हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज टैक्स में कमी के बाद ज्यादातर राज्यों ने पेट्रोलियम पदार्थों पर अपने टैक्स कम कर दिये हैं, लेकिन झारखंड सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई है। वर्ष 2015 के फरवरी माह में झारखंड की तत्कालीन सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर 18 फीसदी से बढ़ा कर 22 फीसदी कर दी थी, उसी समय से राज्य में यह व्यवसाय धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वैट कम करने की मांग को लेकर 11 दिसंबर से झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन जनजागरण अभियान चलायेगा। इसके तहत लोगों को बताया जायेगा कि वैट नहीं घटाये जाने से राज्य को और उपभोक्ता को क्या नुकसान हो रहा है। इसके बाद 21 दिसंबर को राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर नो परचेज-नो सेल का बोर्ड लगाकर एकदिवसीय हड़ताल की जायेगी। –आईएएनएस एसएनसी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...