back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होंडा पावर ने फरवरी में 50 लाख इकाइयों का उत्पादन किया

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। होंडा इंडिया पावर प्रोड्क्टस लिमिटेड ने फरवरी में 50 लाख इकाइयों का उत्पादन किया है। कंपनी वर्ष 1985 से वैश्विक मनकों के अनुरूप लगातार उन्नत प्रौद्योगिकी उत्पादों को बाजार में लाती रही है। कंपनी ने पोर्टेबल जेनरेटर मॉडल ईएम650 के नाम से अपना पहला उत्पाद बाजार में उतारा था। यह उत्पाद रूद्रपुर कारखाने में वर्ष 1988 में उत्पादित किया गया था। इसकी भारी मांग को देखकर कंपनी ने जल्द ही अलग-अलग मांगों को देखकर उनके अनुरूप ही जेनरेटर के मॉडल बाजार में उतारे। कं पनी ने 1989 में पहली बार निर्यात बाजार में कदम रखा। कंपनी के उत्पाद प्रतिस्पद्र्धी विदेशी बाजार में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। होंडा पावर ने 1991 में इंजन के उत्पादन के साथ कृषि क्षेत्र में कदम रखा। होंडा पावर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तकाहिरो उइदा ने कहा कि भारत के लोगों और स्थानीय समुदाय के मिले सहयोग से हम उत्पादन में 50 लाख का जादुई आंकड़ा छू पाये हैं। हमारे आपूर्तिकर्ता और साझेदार हमारे साथ खड़े रहे और उन्होंने हमारे साझा दृष्टिकोण पर भरोसा किया। कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी काम लगातार जारी रहा और मैं उनके इस प्रयास के प्रति कृतज्ञ हूं। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मनी मैनेजमेंट (Money Management...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵