back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोना-चांदी में ऐतिहासिक ब्लडबाथ: चांदी ₹16,000 टूटी, सोना भी ₹4,000 फिसला, खरीदारों की चांदी या निवेश का डर?

बजट के बाद थमी नहीं कीमती धातुओं की गिरावट, सोमवार को MCX खुलते ही चांदी ₹16 हजार और सोना ₹4 हजार से ज्यादा सस्ता हो गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बजट 2026 के दिन भारी बिकवाली के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं दबाव में नजर आईं। कारोबार शुरू होते ही चांदी में जबरदस्त टूट देखने को मिली, जबकि सोना भी हजारों रुपये फिसल गया।

खुलते ही चांदी में 16 हजार रुपये की बड़ी गिरावट

बीते सप्ताह गुरुवार को इतिहास में पहली बार चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी, लेकिन इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बजट वाले दिन करीब 9 फीसदी टूटने के बाद सोमवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही चांदी और कमजोर हो गई।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, लेकिन सोमवार को खुलते ही यह 2,55,652 रुपये पर आ गई। कुछ ही मिनटों में इसमें और गिरावट आई और भाव 2,49,713 रुपये प्रति किलो तक फिसल गया। यानी चांदी के वायदा भाव में एक झटके में 15,943 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

रिकॉर्ड हाई से अब तक 1.70 लाख रुपये सस्ती चांदी

चांदी ने हाल के दिनों में जिस तेजी से रिकॉर्ड बनाए थे, अब उससे कहीं तेज रफ्तार से गिरावट देखी जा रही है। MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने गुरुवार को 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। इस स्तर से अब तक चांदी की कीमत करीब 1,70,335 रुपये टूट चुकी है, जिसने निवेशकों को चौंका दिया है।

सोने में भी दिखा भारी दबाव

चांदी के साथ-साथ सोना भी कमजोरी के दौर से गुजर रहा है। बजट के दिन सोना करीब 13,000 रुपये तक लुढ़क गया था, हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी देखी गई। रविवार को सोना 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोमवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही सोने के वायदा भाव में तेज गिरावट आई और यह फिसलकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यानी 24 कैरेट सोना करीब 4,432 रुपये सस्ता हो गया।

हाई से अब तक 50 हजार रुपये सस्ता सोना

सोने ने भी बीते गुरुवार को चांदी के साथ कदम मिलाते हुए नया रिकॉर्ड बनाया था। MCX पर सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद से इसमें लगातार बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अब तक सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से करीब 49,775 रुपये नीचे आ चुकी है।

निवेशकों में बढ़ी चिंता

सोना-चांदी में लगातार आ रही इस तेज गिरावट से निवेशकों में चिंता का माहौल है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बजट के बाद नीतिगत संकेतों और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल पर सोना-चांदी की दिशा निर्भर करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle ने बड़े स्तर पर छंटनी (Oracle Layoff) करते हुए दुनिया भर में करीब 30 हजार...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵