back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरकार ने ईवी उत्पादन रोकने की मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुये स्पष्टीकरण दिया है कि सरकार ने दोपहिया ईवी निर्माताओं को उत्पादन बंद करने का आदेश नहीं दिया है। मीडिया में ऐसी रिपोर्टे आ रही थीं कि विस्फोट और आग लगने की घटनाओं को देखते हुये केंद्र सरकार ने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को नये उत्पाद लॉन्च करने से मना कर दिया है। गुरुवार देर शाम मंत्रालय ने ट्वीट करके कहा है कि उसने किसी भी ईवी निर्माता को उत्पादन रोकने के लिये नहीं कहा है। मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि मीडिया रिेपार्टों में कहा जा रहा है कि जब तक इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं की जांच खत्म नहंीं हो जाती तब तक दोपहिया ईवी निर्माता नये वाहन न लॉन्च करें। मंत्रालय ने इन रिपोर्टों को भ्रामक, गलत और बेबुनियाद बताया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस सप्ताह की शुरूआत में ईवी निर्माताओं से कहा था कि वे गड़बड़ी वाले वाहनों को वापस लें। उन्होंने ये भी चेतावनी दी थी कि जो वाहन निर्माता प्रक्रिया में गड़बड़ी के दोषी माने जायेंगे, उन पर भारी जुर्माना लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ईवी उद्योग अभी शुरू ही हुआ है और सरकार इसे लोकप्रिय बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार बाधा नहीं पैदा करनी चाहती है लेकिन सुरक्षा पहली और अंतिम प्राथमिकता है। देश में पिछले कुछ समय में प्योर के तीन ईवी, ओला के एक ईवी, ओकिनावा के दो और जितेंद्र के 20 ईवी स्कूटरों में आग लगने की घटनायें हुई हैं। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵