back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गूगल मैसेज का नया बग तेजी से करता है बैटरी ड्रेन

सैन फ्रांसिस्को, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गूगल मैसेज का एक नया बग आपके मोबाइल के कैमरे को ऑन कर देता है, जिससे बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है और डिवाइस गर्म हो जाता है। 9टू5 गूगल के मुताबिक गूगल मैसेज ऐप के जरिये एक तस्वीर को तुरंत खींचकर और उसे तुरंत मैसेज में संलग्न करके भेजा जा सकता है। गूगल मैसेज ऐप के हालिया अपडेट में, ऐप में एक बग कभी-कभी कैमरा को ऑन करके छोड़ देता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय समस्या को रोकने का सबसे आसान तरीका है कि ऐप को रिसेंट व्यू से हटा दिया जाये। यदि आप गूगल मैसेज व्यूफाइंडर का उपयोग नहीं करते हैं, तो इस समस्या को पूरी तरह से रोकने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने फोन के कैमरे का उपयोग करने के लिये ऐप को अनुमति न दें। पिक्सल फोन पर ऐसा करने के लिये अपने लॉन्चर में मैसेज ऐप के आइकॉन को दबाकर रखें और इंफो आइकॉन पर टैप करें। यह आपको सेटिंग ऐप पर ले जायेगा, जहां आप परमिशन देंगे कि गूगल मैसेज को क्या करने की अनुमति है। यहां आप कैमरा पर टैप करके डोंट अलाउ को दबायें। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵