back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गूगल कैलेंडर ईवेंट में अब उपस्थित लोगों के साथ ग्रुप चैट फीचर होगा शामिल

सैन फ्रांसिस्को, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। गूगल मोबाइल और वेब पर गूगल कैलेंडर इवेंट में एक नया बटन जोड़ रहा है, जो मीटिंग में उपस्थित लोगों के साथ चैट कर सकते है। कंपनी ने इस साल की शुरूआत में यूजर्स के लिए हैंगआउट चैट का अपना रीब्रांडेड वर्जन लॉन्च किया और धीरे-धीरे मुख्य जीमेल लैंडिंग पृष्ठ में और अधिक सुविधाएं जोड़ दी हैं, जिसमें जूम-जैसे गूगल मीट वीडियो चैट शामिल है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर इवेंट में उपस्थित लोगों की सूची के आगे नया चैट बटन दिखाई देगा। पहले गूगल केवल उपस्थित लोगों को एक बैठक के बारे में ईमेल करने की अनुमति देता था, लेकिन चैट को लोकप्रिय बनाने के लिए यह नया फीचर जोड़ हैं। यूजर्स उपस्थित लोगों के साथ बैठक के पहले और दौरान या बाद में चैट शुरू कर सकते हैं, और यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से चालू हो जाएगा। गूगल ने एक पोस्ट लिखा, ग्रुप चैट केवल आपके संगठन के प्रतिभागियों के लिए (लागू) होगा, बाहरी उपस्थित लोगों को चैट समूह में शामिल नहीं किया जाता है। एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नया बटन उन लोगों के लिए बहुत आसान बना देगा जो दिन भर अपने कैलेंडर में बहुत सारी घटनाओं को जोड़ते हैं। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵