back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold-Silver Price Today: चांदी में बढ़त जारी, लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी, सोना भी नए रिकॉर्ड के करीब

कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह लगातार दूसरे दिन महंगी हो गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह लगातार दूसरे दिन महंगी हो गई। चांदी के दाम 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार बने हुए हैं, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों की चिंता बढ़ गई है।

दो दिन में 32 हजार से ज्यादा उछली चांदी

चांदी की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज दो कारोबारी दिनों में ही 1 किलो चांदी की कीमत 32,187 रुपये तक बढ़ गई है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी का वायदा भाव 2,87,762 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी 3,19,949 रुपये प्रति किलो के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक चांदी करीब 7,000 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी। चांदी के साथ-साथ सोने की चमक भी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को MCX पर गोल्ड रेट खुलते ही करीब 2,500 रुपये तक उछल गया। दो कारोबारी दिनों में ही 5 फरवरी एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,479 रुपये तक महंगा हो चुका है।बीते शुक्रवार को सोना 1,42,517 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

शुरुआती गिरावट के बाद सोना संभला

मंगलवार को कमोडिटी बाजार में सोने ने अपने पिछले बंद भाव 1,45,639 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 1,45,500 रुपये पर शुरुआत की थी। हालांकि, कुछ ही देर में सोना गिरावट से उबर गया और नए लाइफ टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। सोना-चांदी की कीमतों में जारी तेजी के पीछे ग्लोबल तनाव एक बड़ी वजह मानी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक बार फिर टैरिफ को लेकर सख्त रुख अपनाने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इस माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर सोना और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इनकी मांग और कीमत दोनों में इजाफा हो रहा है। इसके अलावा करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव ने भी कीमती धातुओं को समर्थन दिया है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

खरीदारों को बड़ी राहत! हफ्तेभर की आग उगलती कीमतों के बाद आज सस्ता हुआ सोना, क्या अब है निवेश का सही मौका?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पिछले करीब सात दिनों से सोने की कीमतें लगातार तेजी की उड़ान भर रही थीं, लेकिन गुरुवार, 26 फरवरी को इस...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...