back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Today Gold Price: सस्ता हो गया सोना, चांदी की भी चमक फीकी, जानें नया रेट

Gold and Silver Price Update: सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत भी घटी है।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद आज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत भी घटी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज 0.11 फीसदी यानी 75 रुपए की गिरावट के साथ 65948 रुपए प्रति 10 ग्राम कारोबार कर रहा। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 65650 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज सुबह वैश्विक बाजारों में सोने में मिला-जुला कारोबार दिखा है। यूएस फेड द्वारा जून में रेट घटने की उम्मीदों से सर्राफा बााजार में सोना हाई लेवल पर है।

चांदी 74131 रुपए प्रति किलो

चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दिखी है। चांदी की घरेलू वायदा कीमतें सुबह के कारोबार में लाल निशान पर थे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी आज सुबह 0.18 फीसदी यानी 131 रुपए गिरकर 74131 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

सोने का ग्लोबल रेट क्या?

आज सुबह सोने का वैश्विक भाव कॉमेक्स पर 0.02 फीसदी यानी 0.40 डॉलर गिरकर 2185.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा। सोना हाजिर 0.02 फीसदी यानी 0.45 डॉलर की बढ़त लेकर 2179.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव जानें

कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.30 फीसदी यानी 0.07 डॉलर गिरकर 24.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी हाजिर 0.07 फीसदी यानी 0.02 डॉलर की गिरावट पर 24.29 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारी बढ़त के बाद धड़ाम हुए चांदी के भाव, सोना भी लुढ़का, जानिए कीमत में कितनी हुई गिरावट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली, लगातार तूफानी तेजी के बाद इन कीमती धातुओं के भाव...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...