back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold Price Today: सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, जानें कल से आज में कितना बढ़ गया रेट

Gold Price Hike : देश में आज यानी 7 मार्च 2024 को सोने का रेट रिकॉर्ड स्तर पर है। सोने के रेट में 556 रुपये की तेजी है। यह 65049 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। देश में आज यानी 7 मार्च 2024 को सोने का रेट रिकॉर्ड स्तर पर है। सोने के रेट में 556 रुपये की तेजी है। यह 65049 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। इस प्रकार से सोना आज सबसे महंगा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की बेवसाइट के मुताबिक गोल्ड का रेट 65049 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं, यह पिछले कारोबारी दिवस पर 64493 रुपये पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 556 रुपये की तेजी के साथ खुला है। यह सोने का अब तक का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

चांदी 72121 रुपये पर खुला

चांदी का रेट 72121 रुपये प्रति किलो पर खुला। चांदी पिछले कारोबारी दिवस पर 71710 रुपये पर बंद हुई थी। इस प्रकार आज चांदी का रेट 411 रुपये की तेजी के साथ खुला है। चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 4813 रुपये नीचे कारोबार कर रही है। चांदी ने 30 नवंबर 2023 को अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपये का बनाया था।

जानें किस रेट पर हो रहा सोने में कारोबार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX पर ) पर आज दोपहर 12 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार चल रहा था। सोने में 5 अप्रैल 2024 की फ्यूचर ट्रेड 185.00 रुपये की तेजी के साथ 65363.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं, चांदी की 3 मई 2024 की फ्यूचर ट्रेड 152.00 रुपये की गिरावट के साथ 73986.00 रुपये पर ट्रेड हो रही थी।

जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार में किस रेट पर चल रहा कारोबार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोपहर 12 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोने का कारोबार 8.04 डॉलर की तेजी के साथ 2155.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा। वहीं, चांदी का कारोबार 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा है।

इस साल कहां तक जा सकता है सोने का रेट?

कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन बताते हैं कि इस साल सोना 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर भी दिखा सकता है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन सैयाम मेहरा के मुताबिक सोने की कीमत 2024 में 68 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक का स्तर दिखा सकती है।

गोल्ड का रेट पहुंच सकता है 67 हजार : एचडीएफसी सिक्योरिटीज

ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के मुताबिक सोने का रेट 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा सकता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार गोल्ड का रेट 67 हजार रुपये तक जा सकते हैं। मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक प्रति 10 ग्राम का भाव 66 हजार रुपये का लेवल दिखा सकता है। एसएमसी ग्लोबल ने बताया कि सोने का रेट 68 हजार रुपये तक जा सकता है।

इस साल कहां तक जाएगा चांदी का रेट?

औद्योगिक मांग में मजबूती से चांदी के प्रति निवेशकों का आकर्षण बना रहेगा। अगर, चांदी का रेट 26 डॉलर प्रति औंस या 78,500 प्रति किलो से ऊपर गया तो यह 85 हजार रुपये से 88 हजार रुपये प्रति किलो भी जा सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, 6 जनवरी को महंगा हुआ सोना, जानें अपने शहर का ताजा भाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 6 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। मल्टी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...