Gold Price Today: सोने का भाव गिरा, चांदी की भी चमक फीकी पड़ी, जानें आज का रेट

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दिख रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर कारोबार करता दिखा।
सोने-चांदी का भाव।
सोने-चांदी का भाव। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दिख रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेज पर सुबह 5 अप्रैल 2024 की डिलीवरी वाला सोना 0.22 फीसदी यानी 145 रुपये की गिरावट के साथ 64700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 800 रुपये चढ़कर 65000 रुपये के नए रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव में बड़ी गिरावट दिखी है।

चांदी में भी गिरावट

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी आज सुबह गिरावट दिखी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज सुबह 3 मई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.40 फीसदी यानी 291 रुपये की गिरावट के साथ 73083 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की हाजिर कीमत 900 रुपये के उछाल के साथ 74900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में भी गिरावट दिखी है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने के वैश्विक भाव (Global Gold Price) आज सुबह बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। कॉमेक्स पर सोना 0.40 फीसदी यानी 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2133.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोना हाजिर 0.16 फीसदी यानी 3.36 डॉलर की गिरावट के साथ 2124.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

आज सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव (Global Silver Price) 0.58 फीसदी यानी 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.85 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी हाजिर 0.25 फीसदी यानी 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in