back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adani Power Plant: गोड्डा पावर प्लांट से अडाणी को होगा 7410 करोड़ का फायदा

यूपीए शासनकाल में वर्ष 2010 में एनटीपीसी द्वारा बांग्लादेश के बगेरहाट में 1,320 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन हुआ था।

रांची, एजेंसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा कि झारखंड के गोड्डा में बने थर्मल पावर प्लांट से अडानी को अगले 25 वर्षों में 7410 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचेगा। बिजली की आपूर्ति तो बांग्लादेश को होगी लेकिन झारखंड की जनता को पॉल्यूशन झेलना पड़ेगा।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना

पाटिल शुक्रवार को रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने अडानी मामले में प्रधानमंत्री और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल में वर्ष 2010 में एनटीपीसी द्वारा बांग्लादेश के बगेरहाट में 1,320 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन हुआ था। प्रधानमंत्री ने छह जून, 2015 को घोषणा की कि बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए झारखंड के गोड्डा में अडानी पावर एक थर्मल पावर प्लांट का निर्माण करेंगे।

देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर

देश में आज महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन की विफलता चरम पर है। दूसरी तरफ भाजपा अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रही है। एक मजबूत विपक्ष होने के नाते कांग्रेस हम अडानी के हैं कौन श्रृंखला के तहत देशभर के 23 राज्यों में मीडिया के माध्यम से लोगों को सच्चाई बता रहे हैं।

देश की संपत्तियों पर एकाधिपत्य स्थापित

राहुल गांधी अडानी मामले में सरकार से जवाब मांगते हैं, तो प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब तक नहीं देते। आखिर देश जानना चाहता है कि कैसे एक संदिग्ध साख वाला समूह, जिस पर टैक्स हेवन देशों से संचालित विदेशी शेल कंपनियों से संबंधों का आरोप है, देश की संपत्तियों पर एकाधिपत्य स्थापित कर रहा है। पाटिल ने कहा कि आखिर सच्चाई को जानकर भी क्यों केंद्र सरकार इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति बनाने से पीछे हट रही है।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, अमुल्य नीरज खलखो उपस्थित थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lok Sabha Election: निशिकांत दूबे ने गोड्डा सीट पर ऐसे बनाया ताबड़तोड़ रिकॉर्ड; जानें पूरा इतिहास

रांची, हि.स.। संथाल परगना में तीन लोकसभा सीटों में सिर्फ गोड्डा लोकसभा सीट ही है जो अनारक्षित है। गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में मधुपुर, देवघर,...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵