back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली मेट्रो में नौकरी करने का सपना होगा साकार, 2.8 लाख तक होगी सैलरी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर (सिविल) पद के लिए बिना लिखित परीक्षा भर्ती निकाली है, जिसका चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

14 नवंबर तक करें आवेदन

डीएमआरसी ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन भेज सकते हैं। यह भर्ती ऑफलाइन मोड में की जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर आवेदन फॉर्म भेजना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक डिग्री होनी चाहिए और कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। साथ ही, आवेदक के पास रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार के किसी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर एप्लिकेशन की जानकारी होना भी आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो 1 अक्टूबर 2025 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु पद के अनुसार 55 या 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएमआरसी के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

कैसे होगा चयन

दिल्ली मेट्रो की इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें लिखित परीक्षा नहीं होगी। पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी, फिर योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट बनाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह सूची नवंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू नवंबर के चौथे सप्ताह में होंगे।

वेतन और सुविधाएं

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,20,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, डीएमआरसी की नीति के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन की प्रक्रिया

दिल्ली मेट्रो में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरने के बाद इसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा इस पते पर भेजें। 

महाप्रबंधक (मानव संसाधन)/परियोजना,

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,

मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन,

बाराखंभा रोड, नई दिल्ली।

इसके साथ ही उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ईमेल के जरिए भी भेजनी होगी।[email protected] 

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार, 6 अप्रैल को दिल्ली विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵