back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गत 12 माह में वैश्विक आर्थिक मंदी से अधिक बिकवाली कर चुके विदेशी निवेशक

नयी दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शेयर बाजार से जितना पैसा गत 12 माह के दौरान निकाला है, वह 2008 में वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान की गयी बिकवाली से कहीं अधिक है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान एफपीआई ने 28 अरब डॉलर की बिकवाली की थी, जबकि गत 12 माह के दौरान शेयर बाजार से 36 अरब डॉलर निकाले जा चुके हैं। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, एफपीआई ने सर्वाधिक बिकवाली आईटी, बैंक, एनबीएफसी और औद्योगिक समूह में की है। कंपनी के मुताबिक पिछले एक साल के दौरान आईपीओ में रिकॉर्ड निवेश के कारण एफपीआई की शुद्ध बिकवाली 18.3 अरब डॉलर से भी कम है। फरवरी 2022 तक एफपीआई के पास 45.5 ट्रिलियन रुपये से अधिक के शेयर हैं , जो कुल सूूचीबद्ध शेयरों के 252 ट्रिलियन रुपये का 18 फीसदी है। मार्च 2021 की तुलना में इसमें 200 आधार अंकों की गिरावट आयी है। शेयर बाजार में घरेलू निवेशक लगातार लिवाल बने हुये हैं जबकि कोरोना महामारी और उसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण एफपीआई की बिकवाली का दौर जारी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि यह सुखद आश्चर्य है और घरेलू बचत को शेयर बाजार में लगाने की नयी पहल है। मौजूदा अस्थिर माहौल में घरेलू निवेशकों द्वारा शेयर बाजार में पैसा लगाने से दीर्घावधि परिणाम सामने आयेंगे। –आईएएनएस एकेएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...